Group में जुड़ें
🌎 ब्रेकिंग
🔴 रायपुर में सूदखोरी के बड़े नेटवर्क का जल्द होगा खुलासा! 🔴 गरियाबंद नगर पालिका में ‘अपनों’ के खिलाफ भाजपा पार्षद का बिगुल 🔴 रायपुरवासियों के लिए इस बार गरबा होगा खास! बंपर इनाम और छत्तीसगढ़ी संस्कृति का देखने मिलेगा संगम 🔴 कोपरा के तीन प्रमुख देवी मंदिरों में प्रज्वलित हुईं 435 मनोकामना ज्योतियां, माता के जयकारों से गूंज रहे मंदिर 🔴 जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी ने घोषित किए चुनाव प्रभारी और सहप्रभारी, दुर्ग में नई टीम तैयार 🔴 पेपर लीक के बाद अब रिजल्ट पर घिरा IGKV, छात्रों ने 5 मांगों को लेकर खोला मोर्चा 🔴 रायपुर में आठवीं की छात्रा की मौत से सनसनी, स्कूल प्रबंधन पर परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप 🔴 रायपुर में CM हाउस के गेट पर हंगामा! पुलिस से भिड़ा युवक, हिरासत में लेकर पूछताछ जारी 🔴 डुंडा में सालों से जमे पटवारी पर सवाल, कथित अवैध प्लॉटिंग का खामियाजा भुगत रही जनता 🔴 गार्ड को बंधक बनाकर प्लेस ऑफ सेफ्टी से 6 अपचारी बालक फरार
भगवान शिव त्याग, तप, सेवा और समर्पण के प्रतीक : रंजना साहू
राजनीति

भगवान शिव त्याग, तप, सेवा और समर्पण के प्रतीक : रंजना साहू

09 Jan 2026 257 Views Public Swar
Top Advertisement
Advertisement

पब्लिक स्वर,धमतरी- धमतरी विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पीपरछेड़ी (देमार) में बाबूराम साहू (सेवानिवृत्त पोस्टमास्टर) एवं उनके परिवार द्वारा आयोजित श्री शिव महापुराण कथा का समापन अत्यंत श्रद्धा, भक्ति एवं उल्लासपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। समापन दिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश उपाध्यक्ष एवं धमतरी की पूर्व विधायक रंजना डीपेंद्र साहू विशेष रूप से उपस्थित रहीं। रंजना साहू ने कार्यक्रम स्थल पर पहुँचकर व्यास पीठ को सादर प्रणाम किया एवं आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर उन्होंने कथावाचक पंडित शिवानंद महाराज के श्रीमुख से प्रवाहित हो रही पावन शिव महापुराण कथा का श्रवण कर स्वयं को धन्य बनाया। पूरे ग्राम में कथा के समापन अवसर पर भक्ति और आध्यात्मिकता का अनुपम दृश्य देखने को मिला, श्रद्धालु बड़ी संख्या में उपस्थिति रही, कथा स्थल “हर-हर महादेव” के जयघोष से वातावरण शिवमय हो उठा। कथा समापन अवसर पर उपस्थित श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए रंजना डीपेंद्र साहू ने कहा कि श्री शिव महापुराण कथा केवल धार्मिक अनुष्ठान नहीं, बल्कि हमारे जीवन को सही दिशा देने वाला आध्यात्मिक मार्गदर्शन है। भगवान शिव त्याग, तप, सेवा और समर्पण के प्रतीक हैं, शिव की आराधना से व्यक्ति के जीवन में सकारात्मक ऊर्जा, शांति और संतुलन आता है। उन्होंने आयोजक परिवार की सराहना करते हुए कहा कि बाबूराम साहू एवं उनके परिवार द्वारा इस पावन कथा का आयोजन पूरे क्षेत्र के लिए अत्यंत पुण्यदायी है, ऐसे धार्मिक आयोजन समाज को जोड़ते हैं, हमारी संस्कृति और परंपराओं को सशक्त बनाते हैं तथा नई पीढ़ी को संस्कारवान बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। श्रीमती साहू ने आगे कहा कि आज के समय में जब समाज अनेक चुनौतियों से गुजर रहा है, तब शिव महापुराण जैसी कथाएं हमें सत्य, धर्म और कर्तव्य के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देती हैं। भगवान भोलेनाथ सभी पर अपनी कृपा बनाए रखें, यही मेरी कामना है। इस अवसर पर कथा स्थल में ग्राम पंचायत सरपंच आशनी नेमेश साहू, उपसरपंच चोखा देशमुख, लक्ष्मीनारायण साहू, भागवत साहू, गोवर्धन साहू, महितोष साहू, परितोष साहू, संतोष साहू सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।


Advertisement
Advertisement

छत्तीसगढ़ जिला