धमतरी post authorUser 1 27 February 2026

धमतरी-नगरी रोड पर फिर नजर आया तेंदुआ, लोगों में दहशत



post

पब्लिक स्वर,धमतरी। धमतरी जिले में एक बार फिर तेंदुए की मौजूदगी से हड़कंप मच गया है। धमतरी-नगरी मुख्य मार्ग पर देर रात सड़क किनारे बैठे एक तेंदुए को राहगीरों ने देखा। कार से गुजर रहे लोगों ने तेंदुए का वीडियो बनाया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। यह घटना केरेगांव वन परिक्षेत्र के अंतर्गत भोयना गांव के पास की बताई जा रही है। रात के समय मुख्य सड़क पर तेंदुए को देखकर वाहन चालकों में डर का माहौल बन गया।

नगरी क्षेत्र घने जंगलों से घिरा हुआ है। केरेगांव गांव रिहायशी इलाका होने के बावजूद यहां जंगली जानवरों का आना-जाना बना रहता है। इस इलाके में पहले भी भालू, तेंदुआ और हाथी देखे जा चुके हैं। वन विभाग के अनुसार पिछले कुछ दिनों से इस क्षेत्र में तेंदुए की गतिविधियों की सूचना मिल रही थी। धमतरी वन मंडल अधिकारी (डीएफओ) श्रीकृष्ण जाधव ने बताया कि विभाग की टीम लगातार निगरानी कर रही है। ग्रामीणों को जंगल की ओर न जाने की सलाह दी गई है। गांवों में मुनादी कर लोगों को सतर्क किया जा रहा है। वन विभाग ने लोगों से अपील की है कि तेंदुआ दिखाई देने पर घबराएं नहीं, उसके पास जाने या वीडियो बनाने की कोशिश न करें और तुरंत वन विभाग या पुलिस को सूचना दें।



PUBLICSWARNEWS CGNEWS CGPOLICENEWS DHAMTARINEWS NAGRINEWS TODPARNAJARAYATENDUVANEWS KOREGAONNEWS

You might also like!


RAIPUR WEATHER