Header Ad


एसईसीएल कॉलोनी में देर रात हंगामा, युवतियों संग रंगे हाथों पकड़े गए दो कर्मी



post

पब्लिक स्वर,कोरबा। एसईसीएल दीपका क्षेत्र की शक्ति नगर कॉलोनी में शनिवार देर रात बड़ा हंगामा खड़ा हो गया। जानकारी के मुताबिक, दो एसईसीएल कर्मी कथित तौर पर दो युवतियों के साथ कॉलोनी के एक बंद क्वार्टर का ताला तोड़कर अंदर घुस गए।

इस बीच गश्त कर रही सुरक्षा टीम और पुलिस मौके पर पहुंची और सभी को रंगे हाथों पकड़ लिया। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में साफ दिख रहा है कि पुलिस ने दरवाजा खटखटाते ही अंदर मौजूद युवकों को बाहर बुलाया। कमरे से एक दोपहिया वाहन भी मिला, जबकि अंदर से दो युवतियां भी बाहर आईं।

पूछताछ के दौरान एक युवती ने युवक को अपना बॉयफ्रेंड बताया, वहीं दूसरी ने कहा कि वह “भैया के बुलाने पर” वहां आई थी। मौके पर मौजूद महिला कांस्टेबल ने युवकों और युवतियों से सख्ती से पूछताछ की और हाथ में लकड़ी लेकर उन्हें अनुशासन का पाठ पढ़ाया।

इस पूरे घटनाक्रम के बाद कॉलोनी में सुरक्षा और अनुशासन पर सवाल उठने लगे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि कॉलोनी के कई बंद क्वार्टरों पर ताला तोड़कर कब्जा कर लिया गया है, जिस पर अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है।



PUBLICSWARNEWS CGNEWS KORBANEWS SECLNEWS SECLKARMCHARINEWS DOYUVATIKESATHPAKDEGAYKARMINEWS

You might also like!


RAIPUR WEATHER