View updated successfully रायपुर में कांग्रेस प्रदेश अध्‍यक्ष मोहन मरकाम व पर्यवेक्षक अरुण यादव की अगुवाई में कांग्रेस की हाथ से हाथ जोड़ो अभियान का हुआ आगाज
Group में जुड़ें
🌎 ब्रेकिंग
🔴 रिपेयरिंग के बाद सड़क पर निकली कार बनी आग का गोला, रोड पर मची अफरा-तफरी 🔴 माओवादियों के ठिकानों पर सुरक्षाबलों का प्रहार, 136 बीजीएल सेल समेत भारी मात्रा में सामग्री जब्त 🔴 मां अंगारमोती के दरबार में सदियों पुरानी परण प्रथा, संतान की चाह में उमड़ी महिलाओं की भीड़ 🔴 जिला अस्पताल की मर्चुरी के फ्रीजर में रखा शव हुआ डीकंपोज, परिजनों ने किया हंगामा 🔴 सुकमा पहुंचे नागपुर के विधायक विकास ठाकरे, बोले- मतदाताओं के अधिकारों की रक्षा के लिए करेंगे जांच 🔴 सिविल लाइन वार्ड में कचरा सेंटर के खिलाफ प्रदर्शन, शिफ्ट करने की उठी मांग 🔴 जेल में मोबाइल और नशे की तस्करी पर लगाम लगाने नई व्यवस्था, बंदियों से लेकर कर्मचारियों तक की होगी तलाशी 🔴 रायपुर कमिश्नरेट में थाना प्रभारियों का तबादला, आदेश जारी 🔴 अभनपुर के ग्राम कोलर में हुआ ग्राम गौरव प्रतिभा सम्मान समारोह, 18 चिकित्सकों और 10 मेधावी विद्यार्थियों का किया गया सम्मान 🔴 छत्तीसगढ़ के 51 शिल्पकारों को राष्ट्रपति का बुलावा, कोंडागांव के 38 कलाकार होंगे शामिल
रायपुर में कांग्रेस प्रदेश अध्‍यक्ष मोहन मरकाम व पर्यवेक्षक अरुण यादव की अगुवाई में कांग्रेस की हाथ से हाथ जोड़ो अभियान का हुआ आगाज
राजनीति

रायपुर में कांग्रेस प्रदेश अध्‍यक्ष मोहन मरकाम व पर्यवेक्षक अरुण यादव की अगुवाई में कांग्रेस की हाथ से हाथ जोड़ो अभियान का हुआ आगाज

26 Jan 2023 313 Views Public Swar
Top Advertisement
Advertisement

पब्लिक स्वर,रायपुर। मिली जानकारी के अनुसार गणतंत्र दिवस के मौके पर छत्‍तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से कांग्रेस की हाथ से हाथ जोड़ो अभियान का आगाज हो गया। वहीं आपको बतादे कि बुधवार को राजीव भवन में महिला कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष शोभा ओझा ने राहुल का पत्र जारी किया। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम सहित वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। 

छत्‍तीसगढ़ कांग्रेस प्रदेश अध्‍यक्ष मोहन मरकाम, छत्‍तीसगढ़ पर्यवेक्षक अरुण यादव की अगुवाई में रायपुर के गांधी मैदान स्थित पार्टी कार्यालय से इस अभियान की शुरुआत हुई। इस मौके पर कांग्रेस के सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे। वहीं इस मौके पर मोहन मरकाम ने कहा, राहुल गांधी के संदेश को लेकर प्रदेश के हर घर तक पहुंचाएंगे। साथ ही छत्‍तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार की योजनाओं की जानकारी लोगों को बताएंगे।


कांग्रेस घर-घर पहुंचाएगी राहुल की चिट्ठी


कांग्रेस की देशभर में चल रही "भारत जोड़ो यात्रा के बाद 26 जनवरी से "हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा शुरू हो गई। इस यात्रा में कांग्रेस नेता राहुल गांधी के एक पत्र को घर-घर तक पहुंचाया जाएगा। राहुल के पत्र में "स्वर्णिम भारत का वादा किया गया है। इसमें महंगाई, रोजगार और उद्यमों पर जोर देने की बात कही जा रही है। वर्तमान में कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा जम्मू-कश्मीर के बनिहाल पहुंच चुकी है। यहां से श्रीनगर की दूरी करीब 295 किमी बची है। यह रास्ता 30 जनवरी तक पूरा क़र लिया जाना है।


Advertisement
Advertisement

छत्तीसगढ़ जिला