राजनीति

जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी ने घोषित किए चुनाव प्रभारी और सहप्रभारी, दुर्ग में नई टीम तैयार
पब्लिक स्वर,रायपुर/दुर्ग। आगामी नगरीय निकाय चुनाव को लेकर जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। पार्टी की केंद्रीय समिति ने रायपुर और दुर्ग जिले के लिए चुनाव प्रभारियों एवं सहप्रभारियों की नियुक्ति की घोषणा की है। इसी कड़ी में दुर्ग जिले की चुनावी कमान हेमंत संजु चंद्रवंशी को सौंपी गई है।
पार्टी की ओर से जारी नियुक्ति पत्र के अनुसार, दुर्ग जिले में चुनाव संचालन की जिम्मेदारी के लिए सहप्रभारियों की भी नियुक्ति की गई है। इनमें अशोक साहू, रवि देवांगन, बबलू साहू, राजकुमार चंद्रवंशी, महेश साहू, धर्मेंद्र साहू, आयुष वर्मा, भूपेंद्र साहू, कौशल साहू, रविकांत साहू, जयप्रकाश साहू, डोमार साहू, अश्वनी साहू, चित्रकुमार निषाद, पंकज चतुर्वेदी, चंद्रकांत साहू, रूपनारायण वर्मा और विष्णु साहू शामिल हैं।
मतदान और चुनाव परिणाम तक निभाएंगे जिम्मेदारी
जारी नियुक्ति पत्र में स्पष्ट किया गया है कि सभी नियुक्त चुनाव प्रभारी एवं सहप्रभारी पत्र जारी होने की तारीख से लेकर मतदान और चुनाव परिणाम आने तक अपनी चुनावी जिम्मेदारियों का निर्वहन करेंगे। इसके बाद वे अपने मूल पदों पर लौटकर पूर्ववत दायित्व निभाएंगे।
इन नियुक्तियों को नगरीय निकाय चुनाव के मद्देनजर पार्टी की संगठनात्मक तैयारियों के रूप में देखा जा रहा है। अब देखना होगा कि पार्टी की यह नई टीम चुनावी मैदान में किस तरह अपनी रणनीति को अमलीजामा पहनाती है।