Header Ad


अभनपुर post authorUser 1 24 August 2026

इंटक कांग्रेस ने धूमधाम से मनाया भूपेश बघेल का जन्मदिन, गजमाला पहनाकर दी शुभकामनाएं



post

पब्लिक स्वर,अभनपुर/रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के जन्मदिन के अवसर पर इंटक कांग्रेस द्वारा कार्यक्रम आयोजित कर जन्मदिन की खुशियां मनाई गईं। कार्यक्रम इंटक कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष टिकेंद्र सिंह ठाकुर एवं जिला अध्यक्ष भरत देवांगन के नेतृत्व में आयोजित हुआ।

इस दौरान इंटक कांग्रेस के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने भूपेश बघेल को गजमाला एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। इसके बाद केक काटकर जन्मदिन का जश्न मनाया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं समर्थक मौजूद रहे।

इंटक कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष टिकेंद्र सिंह ठाकुर ने कहा कि भूपेश बघेल छत्तीसगढ़िया मुख्यमंत्री और ‘कका’ के रूप में प्रदेश में चर्चित रहे हैं। उनकी सरलता और सादगी के कारण उन्होंने लोगों के दिलों में अपनी खास जगह बनाई है। उन्होंने कहा कि यही वजह है कि पूर्व मुख्यमंत्री के जन्मदिन के अवसर पर बड़ी संख्या में लोग एकत्रित होकर अपनी खुशियां साझा कर रहे हैं। कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने भूपेश बघेल के स्वस्थ, दीर्घायु एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की।



PUBLIC SWAR NEWS, CG NEWS, CG POLICE NEWS, RAIPUR NEWS,ABHANPUR NEWS, RAIPUR ABHANPUR NEWS, INTAK NEWS, INTAK CONGRESS NEWS, BHUPESH BAGHEL KA JANMDEEN NEWS, INTAK CONGRESS NE DHUMDHAM SE MANAYA BHUPESH BAGHEL KA JANMDEEN NEWS

You might also like!


RAIPUR WEATHER