Header Ad


धमतरी post authorUser 1 08 September 2025

मामूली विवाद में बड़े भाई ने छोटे भाई पर किया कैंची से जानलेवा हमला,कुछ ही घंटों में गिरफ्तार



post

पब्लिक स्वर,धमतरी। धमतरी जिले में भाई-भाई के रिश्ते को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। मोटरसाइकिल को लेकर हुए विवाद के चलते बड़े भाई ने अपने छोटे भाई पर कैंची से हमला कर दिया। घटना में घायल युवक को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, कोतवाली पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को कुछ ही घंटों में गिरफ्तार कर लिया।


क्या है पूरा मामला?

थाना सिटी कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सोरिद शांति चौक निवासी तेजराम देवांगन उर्फ चुक्कू (35 वर्ष) का अपने छोटे भाई चंद्रकांत उर्फ पिंटू से मोटरसाइकिल को लेकर अक्सर विवाद होता था। बताया गया कि चंद्रकांत मोटरसाइकिल मांगकर ले जाता था और उसे खराब हालत में लौटा देता था। इसी बात को लेकर दोनों भाइयों के बीच कई बार झगड़ा हो चुका था।

6 सितंबर की रात लगभग 10:30 बजे विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। आरोपी तेजराम ने घर में रखी कैंची से अपने छोटे भाई पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। पेट और पीठ पर गंभीर चोट लगने से चंद्रकांत लहूलुहान हो गया। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।


पुलिस की तत्परता

सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस हरकत में आई और आरोपी की तलाश शुरू की। कुछ ही घंटों में पुलिस ने उसे पकड़ लिया। गवाहों की मौजूदगी में वारदात में प्रयुक्त कैंची भी जप्त कर ली गई।


आरोपी पर हुई कार्रवाई

कोतवाली थाना पुलिस ने मामले में अपराध दर्ज कर धारा 109 बीएनएस के तहत कार्रवाई की है। आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया।


आरोपी का विवरण

* नाम: तेजराम देवांगन उर्फ चुक्कू

* पिता का नाम: स्व. रामकुमार देवांगन

* उम्र: 35 वर्ष

* निवासी: सोरिद शांति चौक, थाना सिटी कोतवाली धमतरी, जिला धमतरी (छ.ग.)



PUBLICSWARNEWS CGNEWS DHAMTARINEWS BHAIPARKAICHISEHAMLANEWS KAAICHISEHAMLANEWS

You might also like!


RAIPUR WEATHER