राजनीति
भाजपा नेता OP चौधरी ने कहा:सोनिया राष्ट्रपति या राज्यपाल तो नही तो कैसे किया विधानसभा का भूमिपूजन
पब्लिक स्वर,रायपुर।संसद भवन के उद्घाटन को लेकर अब सियासी पारा थमने का नाम ही नहीं ले रहा। अब छत्तीसगढ़ से भाजपा नेता ओपी चौधरी (OP Choudhary) ने कांग्रेस पर ट्वीटर में एक पोस्ट कर तंज कसा है कि "न तो सोनिया गांधी राष्ट्रपति है और न ही छत्तीसगढ़ की राज्यपाल तो फिर किस हैसियत से उन्होंने 2020 में नवीन विधानसभा का भूमिपूजन किया।
आपको बता दें कि देश में नए संसद भवन का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करने को लेकर कांग्रेस ने बवाल मचा दिया है।यहां तक कि याचिका भी दायर की गई है कि उद्घाटन समारोह में लोकसभा सचिवालय ने राष्ट्रपति को आमंत्रित नहीं किया वो संविधान उल्लंघन है।