दो दिन बाद अपने पद से दे दूंगा इस्तीफा,केंद्र सरकार ने कानून पर कानून डालकर मेरी पावर छीन ली : केजरीवाल
पब्लिक स्वर/ तिहाड़ से 13 सितंबर को रिहा होने के बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल रविवार को पहली बार आम आदमी पार्टी के ऑफिस पहुंचकर कार्यकर्ता को संबोधित कर रहे हैं। वही उक्त मौके पर उनके साथ AAP नेता मनीष सिसोदिया, संजय सिंह और आतिशी भी मौजूद हैं। इस दौरान केजरीवाल ने कहा कि 2 दिन के बाद सीएम की कुर्सी से इस्तीफा देने जा रहा हूं। तब तक उस कुर्सी पर नहीं बैठूंगा, जब तक जनता अपना फैसला ना सुना दे। जब तक जनता ना कह दे कि केजरीवाल ईमानदार है, जब तक सीएम की कुर्सी पर नहीं बैठूंगा। इसके साथ ही उन्होंने आगे कि आपको लग रहा होगा कि अभी रिहा होकर आया है और ऐसा क्यों बोल रहा है। इन्होंने आरोप लगाया है कि केजरीवाल चोर है, भ्रष्टाचारी है, भारत माता के साथ धोखा किया है। मैं देश के लिए कुछ करने आया था, जब 14 साल के बाद भगवान राम वनवास से लौटे तो सीता को अग्नि परीक्षा देनी पड़ी थी। आज मैं अग्नि परीक्षा दूंगा, केंद्र सरकार ने कानून पर कानून डालकर मेरी पावर छीन ली। ये कंडीशन कोई मायने नहीं रखती, मैंने अपनी जिंदगी में ईमानदारी कमाई है। फरवरी में चुनाव हैं और मैं मांग करता हूं कि चुनाव महाराष्ट्र के साथ नवंबर में कराए जाएं आपका फैसला आने तक मैं जिम्मेदारी नहीं संभालूंगा।