Header Ad


अवैध देशी कट्टा और कारतूस के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार



post

पब्लिक स्वर,रायपुर। रायपुर ग्रामीण पुलिस ने अवैध हथियार रखने वालों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एक बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध देशी कट्टा और जिंदा कारतूस के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी पहले भी हत्या के प्रयास और आर्म्स एक्ट के मामले में जेल जा चुका है। पुलिस अब उसके आपराधिक नेटवर्क और पृष्ठभूमि की जांच के लिए उत्तर प्रदेश पुलिस से भी संपर्क कर रही है।

पुलिस अधीक्षक रायपुर ग्रामीण श्वेता श्रीवास्तव सिन्हा के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक झा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (क्राइम) संदीप मित्तल और एसडीओपी माना लम्बोदर पटेल के मार्गदर्शन में थाना सिलतरा पुलिस रात्रिकालीन गश्त पर थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम निमोरा स्थित पंचायत भवन देहान के सामने एक व्यक्ति अवैध देशी कट्टा लेकर लोगों में दहशत फैला रहा है।

सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और संदिग्ध युवक को पकड़ लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम सरफराज खान, निवासी ग्राम निमोरा, थाना सिलतरा, जिला रायपुर बताया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक अवैध देशी कट्टा, एक जिंदा 8 एमएम कारतूस और चार खाली 8 एमएम कारतूस बरामद किए गए। आरोपी हथियार रखने का कोई वैध लाइसेंस या दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना सिलतरा में अपराध क्रमांक 21/2026 के तहत आर्म्स एक्ट की धारा 25 और 27 में मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
जांच में सामने आया कि सरफराज खान वर्ष 2022 में थाना मंदिर हसौद क्षेत्र में दर्ज हत्या के प्रयास और आर्म्स एक्ट के मामले में गिरफ्तार होकर जेल जा चुका है। पुलिस के अनुसार आरोपी मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बलिया और प्रयागराज जिले का रहने वाला है। उसके आपराधिक इतिहास और संभावित नेटवर्क की विस्तृत जानकारी जुटाने के लिए दोनों जिलों के संबंधित थाना प्रभारियों और पुलिस अधिकारियों से समन्वय किया जा रहा है।



PUBLIC SWAR NEWS, CG NEWS, CG POLICE NEWS, RAIPUR NEWS, SILTARA NEWS, RAIPUR SILTARA NEWS, NIMORA GAON NEWS, AVIDH DESHI KATTA OR KARTUSH NEWS, AVIDH DESHI KATTA OR KARTUSH KE SATH HISTRISHITAR GIRAFTAAR NEWS

You might also like!