Group में जुड़ें
🌎 ब्रेकिंग
🔴 रायपुर में सूदखोरी के बड़े नेटवर्क का जल्द होगा खुलासा! 🔴 गरियाबंद नगर पालिका में ‘अपनों’ के खिलाफ भाजपा पार्षद का बिगुल 🔴 रायपुरवासियों के लिए इस बार गरबा होगा खास! बंपर इनाम और छत्तीसगढ़ी संस्कृति का देखने मिलेगा संगम 🔴 कोपरा के तीन प्रमुख देवी मंदिरों में प्रज्वलित हुईं 435 मनोकामना ज्योतियां, माता के जयकारों से गूंज रहे मंदिर 🔴 जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी ने घोषित किए चुनाव प्रभारी और सहप्रभारी, दुर्ग में नई टीम तैयार 🔴 पेपर लीक के बाद अब रिजल्ट पर घिरा IGKV, छात्रों ने 5 मांगों को लेकर खोला मोर्चा 🔴 रायपुर में आठवीं की छात्रा की मौत से सनसनी, स्कूल प्रबंधन पर परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप 🔴 रायपुर में CM हाउस के गेट पर हंगामा! पुलिस से भिड़ा युवक, हिरासत में लेकर पूछताछ जारी 🔴 डुंडा में सालों से जमे पटवारी पर सवाल, कथित अवैध प्लॉटिंग का खामियाजा भुगत रही जनता 🔴 गार्ड को बंधक बनाकर प्लेस ऑफ सेफ्टी से 6 अपचारी बालक फरार
नवापारा में तेज रफ्तार बनी सड़क हादसे का कारण,नगर पालिका उपाध्यक्ष के भांजे की मौत – एक घायल
राजनीति

नवापारा में तेज रफ्तार बनी सड़क हादसे का कारण,नगर पालिका उपाध्यक्ष के भांजे की मौत – एक घायल

16 Oct 2025 1,193 Views Public Swar
Top Advertisement
Advertisement

पब्लिक स्वर,नवापारा/रायपुर। रायपुर जिले के गोबरा नवापारा थाना क्षेत्र से एक दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है। बुधवार-गुरुवार की दरमियानी रात करीब 2:30 बजे राजिम-रायपुर रोड पर मैडम चौक के पास एक तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए।

हादसे में बाइक सवार हेमंत सोनी (28 वर्ष) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसके पीछे बैठा युवक पुरुषोत्तम कंसारी गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक को प्राथमिक उपचार के बाद रायपुर रेफर किया गया है, जहाँ उसका इलाज जारी है।

मृतक हेमंत सोनी नवापारा के शीतला पारा निवासी था और नगर पालिका उपाध्यक्ष भूपेंद्र सोनी का भांजा बताया जा रहा है। हादसे की सूचना मिलते ही नवापारा पुलिस मौके पर पहुँची और शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया साथ ही बताया गया की पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।


Advertisement
Advertisement

छत्तीसगढ़ जिला