View updated successfully सुप्रीम कोर्ट में आबकारी घोटाले के आरोपी 10 याचिकाकर्ताओं की सुनवाई, कोर्ट ने सरेंडर कर बेल बॉन्ड भरने का दिया निर्देश
Group में जुड़ें
🌎 ब्रेकिंग
🔴 मां अंगारमोती के दरबार में सदियों पुरानी परण प्रथा, संतान की चाह में उमड़ी महिलाओं की भीड़ 🔴 जिला अस्पताल की मर्चुरी के फ्रीजर में रखा शव हुआ डीकंपोज, परिजनों ने किया हंगामा 🔴 सुकमा पहुंचे नागपुर के विधायक विकास ठाकरे, बोले- मतदाताओं के अधिकारों की रक्षा के लिए करेंगे जांच 🔴 सिविल लाइन वार्ड में कचरा सेंटर के खिलाफ प्रदर्शन, शिफ्ट करने की उठी मांग 🔴 जेल में मोबाइल और नशे की तस्करी पर लगाम लगाने नई व्यवस्था, बंदियों से लेकर कर्मचारियों तक की होगी तलाशी 🔴 रायपुर कमिश्नरेट में थाना प्रभारियों का तबादला, आदेश जारी 🔴 अभनपुर के ग्राम कोलर में हुआ ग्राम गौरव प्रतिभा सम्मान समारोह, 18 चिकित्सकों और 10 मेधावी विद्यार्थियों का किया गया सम्मान 🔴 छत्तीसगढ़ के 51 शिल्पकारों को राष्ट्रपति का बुलावा, कोंडागांव के 38 कलाकार होंगे शामिल 🔴 छत्तीसगढ़ में ठेकेदारी का रास्ता बंद? डेढ़ महीने से पंजीयन प्रक्रिया ठप! 🔴 सीमेंट संयंत्र में काम के दौरान कर्मचारी की मौत, जांच में जुटी पुलिस
सुप्रीम कोर्ट में आबकारी घोटाले के आरोपी 10 याचिकाकर्ताओं की सुनवाई, कोर्ट ने सरेंडर कर बेल बॉन्ड भरने का दिया निर्देश
राजनीति

सुप्रीम कोर्ट में आबकारी घोटाले के आरोपी 10 याचिकाकर्ताओं की सुनवाई, कोर्ट ने सरेंडर कर बेल बॉन्ड भरने का दिया निर्देश

02 Sep 2025 691 Views Public Swar
Top Advertisement
Advertisement

पब्लिक स्वर,नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट, बिलासपुर के आदेश को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर सुनवाई करते हुए अहम आदेश पारित किया है। यह मामला चर्चित आबकारी घोटाले से जुड़ा है। कोर्ट ने कहा है कि याचिकाकर्ता पहले ट्रायल कोर्ट में सरेंडर कर बेल बॉन्ड भरें, इसके बाद उन्हें अंतरिम जमानत पर रिहा किया जाएगा।


मामला और याचिकाकर्ता

यह प्रकरण सौरभ बक्सी बनाम छत्तीसगढ़ राज्य शीर्षक से सुप्रीम कोर्ट में दर्ज है। केस डिटेल्स के अनुसार, इस मामले का डायरी नंबर 48630/2025 है, जो 27 अगस्त 2025 को दायर किया गया था और इसे SLP (Crl.) No. 13283-13289/2025 के रूप में रजिस्टर्ड किया गया।


इस अबकारी घोटाले से जुड़े मामले में कुल 10 आरोपी याचिकाकर्ता शामिल हैं:

1. सौरभ बक्सी

2. प्रकाश पाल

3. अलेक राम सिदार

4. आशीष कोसम

5. राजेश जायसवाल

6. गंभीर सिंह नुरुटी

7. लखन लाल ध्रुव

8. सोनल नेटाम

9. प्रमोद कुमार नेटाम

10. रामकृष्ण मिश्रा


सुप्रीम कोर्ट की कार्यवाही

मामले की सुनवाई जस्टिस सूर्यकांत और जस्टिस जॉयमाल्या बागची की पीठ ने की। कोर्ट ने नोटिस जारी करते हुए कहा कि इस प्रकरण की अगली सुनवाई 10 अक्टूबर 2025 को होगी।


कोर्ट का आदेश

* याचिकाकर्ताओं को ट्रायल कोर्ट में सरेंडर कर बेल बॉन्ड भरने का निर्देश।

* बेल बॉन्ड जमा करने के बाद उन्हें अंतरिम जमानत पर रिहा किया जाएगा।

* केस को लंबित याचिका SLP (Crl.) No. 12801/2025 से टैग करने का आदेश।


पैरवी

याचिकाकर्ताओं की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता एस. नागमुथु और अधिवक्ता एम.पी. पार्थिबन सहित कई वकीलों ने पैरवी की।


Advertisement
Advertisement

छत्तीसगढ़ जिला