Group में जुड़ें
🌎 ब्रेकिंग
🔴 रायपुर में सूदखोरी के बड़े नेटवर्क का जल्द होगा खुलासा! 🔴 गरियाबंद नगर पालिका में ‘अपनों’ के खिलाफ भाजपा पार्षद का बिगुल 🔴 रायपुरवासियों के लिए इस बार गरबा होगा खास! बंपर इनाम और छत्तीसगढ़ी संस्कृति का देखने मिलेगा संगम 🔴 कोपरा के तीन प्रमुख देवी मंदिरों में प्रज्वलित हुईं 435 मनोकामना ज्योतियां, माता के जयकारों से गूंज रहे मंदिर 🔴 जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी ने घोषित किए चुनाव प्रभारी और सहप्रभारी, दुर्ग में नई टीम तैयार 🔴 पेपर लीक के बाद अब रिजल्ट पर घिरा IGKV, छात्रों ने 5 मांगों को लेकर खोला मोर्चा 🔴 रायपुर में आठवीं की छात्रा की मौत से सनसनी, स्कूल प्रबंधन पर परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप 🔴 रायपुर में CM हाउस के गेट पर हंगामा! पुलिस से भिड़ा युवक, हिरासत में लेकर पूछताछ जारी 🔴 डुंडा में सालों से जमे पटवारी पर सवाल, कथित अवैध प्लॉटिंग का खामियाजा भुगत रही जनता 🔴 गार्ड को बंधक बनाकर प्लेस ऑफ सेफ्टी से 6 अपचारी बालक फरार
छत्तीसगढ़ में हादसों का कहर! धमतरी में नर्स तो सूरजपुर में युवक की मौत
राजनीति

छत्तीसगढ़ में हादसों का कहर! धमतरी में नर्स तो सूरजपुर में युवक की मौत

01 Oct 2026 1,561 Views Public Swar
Top Advertisement
Advertisement
पब्लिक स्वर,छत्तीसगढ़। प्रदेश में हुए दो अलग-अलग दर्दनाक सड़क हादसों में दो लोगों की मौत हो गई। पहला हादसा धमतरी जिले में हुआ, जहां शव लेकर रायपुर से जगदलपुर जा रही एंबुलेंस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में एंबुलेंस सवार एक नर्स की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, सूरजपुर जिले में बाइक सवार युवक कुएं में जा गिरा, जिससे उसकी जान चली गई। दोनों मामलों में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

धमतरी में एंबुलेंस हादसा, नर्स की मौत

पहला हादसा धमतरी जिले के संबलपुर के पास हुआ। जानकारी के मुताबिक, एक एंबुलेंस मृत व्यक्ति के शव को रायपुर से जगदलपुर लेकर जा रही थी। इसी दौरान संबलपुर के पास एंबुलेंस अनियंत्रित होकर पहले डिवाइडर से टकराई और इसके बाद ट्रैक्टर से जा भिड़ी। हादसे में एंबुलेंस सवार शबनम खान की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि शबनम खान जगदलपुर के महारानी अस्पताल में नर्स थीं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

सूरजपुर में कुएं में गिरी बाइक, युवक की मौत

दूसरा हादसा सूरजपुर जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र के पर्री गांव में हुआ। बताया जा रहा है कि देर रात एक बाइक सवार युवक सड़क किनारे स्थित कुएं में जा गिरा। हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से शव को कुएं से बाहर निकाला। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, मृतक ओढ़गी क्षेत्र के घुई गांव का रहने वाला था। कोतवाली पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है और हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। दोनों घटनाओं में पुलिस द्वारा जांच के बाद हादसे से जुड़ी अन्य जानकारी सामने आने की संभावना है।

Advertisement
Advertisement

छत्तीसगढ़ जिला