Header Ad


सरकार ने बदली 8 IAS अफसरों की पोस्टिंग, देखें लिस्ट



post

पब्लिक स्वर,रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रशासनिक व्यवस्था में फेरबदल करते हुए भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के 8 अधिकारियों का तबादला किया है। सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) ने इस संबंध में आदेश जारी कर अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी हैं। आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होगा। जारी आदेश के अनुसार, रिमिजियुस एक्का (2011 बैच), संचालक नगरीय प्रशासन एवं विकास, को उनके वर्तमान दायित्वों के साथ मुख्य कार्यपालन अधिकारी, राज्य शहरी विकास अभिकरण (SUDA) का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।



इन अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी:

गजेन्द्र सिंह ठाकुर (2019) – CEO जिला पंचायत धमतरी से उप सचिव, राजस्व एवं आपदा प्रबंधन तथा पुनर्वास विभाग।

प्रतीक जैन (2020) – CEO जिला पंचायत बस्तर से CEO जिला पंचायत कोरबा।

सुरूचि सिंह (2020) – CEO जिला पंचायत राजनांदगांव से आयुक्त, नगर पालिक निगम भिलाई।

जयंत नाहटा (2021) – CEO जिला पंचायत दंतेवाड़ा से CEO जिला पंचायत धमतरी।

एम. भार्गव (2023) – एसडीएम डोंगरगढ़ से CEO जिला पंचायत दंतेवाड़ा।

तन्मय खन्ना (2023) – एसडीएम कटघोरा (कोरबा) से CEO जिला पंचायत बस्तर।

दुर्गा प्रसाद अधिकारी (2023) – एसडीएम घरघोड़ा (रायगढ़) से CEO जिला पंचायत राजनांदगांव।


सरकार के इस प्रशासनिक फेरबदल को विभिन्न विभागों और जिलों में कार्यों की गति और प्रशासनिक दक्षता बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।



PUBLIC SWAR NEWS, CG NEWS, CG POLICE NEWS, SARKAR NE BADLAI 8 IAS AFSARON KI POSTING NEWS, 8 IAS AFSARON KA TABADLA NEWS, TRANSFAR NEWS

You might also like!


RAIPUR WEATHER