पब्लिक स्वर,राजनांदगांव। राजनांदगांव जिले के छुरिया थाना क्षेत्र में बुधवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई। ग्राम भोलापुर और शिकारी महका मोड़ के पास स्कॉर्पियो और मोटरसाइकिल के बीच हुई जोरदार भिड़ंत में बाइक सवार तीन लोगों समेत स्कॉर्पियो सवार एक बुजुर्ग की जान चली गई।
जानकारी के मुताबिक, हादसा इतना भीषण था कि मोटरसाइकिल पर सवार तीन लोगों में से दो की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गईं। उन्हें तत्काल उपचार के लिए जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उनकी भी मौत हो गई।
इधर, स्कॉर्पियो वाहन में चार लोग सवार थे। हादसे में 60 वर्षीय एक बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उन्हें भी उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।
घटना की सूचना मिलते ही छुरिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य के साथ घटना की जांच शुरू की। पुलिस ने मृतकों के शवों का पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले में मर्ग कायम कर पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है और आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
इस दर्दनाक हादसे के बाद इलाके में शोक का माहौल है। पुलिस हादसे से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

User 1









