पब्लिक स्वर,अभनपुर। अभनपुर क्षेत्र में संचालित आरा मिलों में अवैध लकड़ी के कारोबार को लेकर पब्लिक स्वर समाचार पत्र द्वारा लगातार खबरें प्रकाशित की जा रही थीं। इन खबरों में आरा मिलों में नियमों के उल्लंघन और अवैध रूप से लकड़ी के भंडारण की जानकारी सामने आई थी।
समाचारों को गंभीरता से लेते हुए आज सुबह वन विभाग के अधिकारियों ने मामले में संज्ञान लिया और अभनपुर स्थित कई आरा मिलों में छापेमार कार्रवाई शुरू की। वन विभाग की टीम अलग-अलग आरा मिलों की जांच कर रही है और दस्तावेजों के साथ लकड़ी के स्टॉक का भौतिक सत्यापन किया जा रहा है।
सूत्रों के अनुसार, कार्रवाई के दौरान आरा मिलों में मौजूद लकड़ियों की वैधता, परिवहन परमिट और अन्य आवश्यक दस्तावेजों की गहन जांच की जा रही है। यदि किसी भी प्रकार की अनियमितता या अवैध लकड़ी पाई जाती है, तो संबंधित आरा मिल संचालकों के खिलाफ वन अधिनियम के तहत कार्रवाई की जाएगी।
वन विभाग की इस कार्रवाई से क्षेत्र के आरा मिल संचालकों में हड़कंप मच गया है। वहीं, स्थानीय लोगों का कहना है कि लगातार प्रकाशित खबरों के बाद आखिरकार विभाग ने ठोस कदम उठाया है फिलहाल छापेमार कार्रवाई जारी है।
अब सवाल उठता है कि अवैध अर्जुन से भरी आरा मिले होगी सील या सत्ता के दबाव में नहीं होगी कार्रवाई।आगे की खबर के लिए बने रहे पब्लिक स्वर के साथ!

User 1






.jpeg)






