Group में जुड़ें
🌎 ब्रेकिंग
🔴 रायपुर में सूदखोरी के बड़े नेटवर्क का जल्द होगा खुलासा! 🔴 गरियाबंद नगर पालिका में ‘अपनों’ के खिलाफ भाजपा पार्षद का बिगुल 🔴 रायपुरवासियों के लिए इस बार गरबा होगा खास! बंपर इनाम और छत्तीसगढ़ी संस्कृति का देखने मिलेगा संगम 🔴 कोपरा के तीन प्रमुख देवी मंदिरों में प्रज्वलित हुईं 435 मनोकामना ज्योतियां, माता के जयकारों से गूंज रहे मंदिर 🔴 जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी ने घोषित किए चुनाव प्रभारी और सहप्रभारी, दुर्ग में नई टीम तैयार 🔴 पेपर लीक के बाद अब रिजल्ट पर घिरा IGKV, छात्रों ने 5 मांगों को लेकर खोला मोर्चा 🔴 रायपुर में आठवीं की छात्रा की मौत से सनसनी, स्कूल प्रबंधन पर परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप 🔴 रायपुर में CM हाउस के गेट पर हंगामा! पुलिस से भिड़ा युवक, हिरासत में लेकर पूछताछ जारी 🔴 डुंडा में सालों से जमे पटवारी पर सवाल, कथित अवैध प्लॉटिंग का खामियाजा भुगत रही जनता 🔴 गार्ड को बंधक बनाकर प्लेस ऑफ सेफ्टी से 6 अपचारी बालक फरार
एनएच-53 पर कोहरे ने ली दो जिंदगियां, शिक्षक और ममेरे भाई की मौके पर मौत
राजनीति

एनएच-53 पर कोहरे ने ली दो जिंदगियां, शिक्षक और ममेरे भाई की मौके पर मौत

04 Nov 2025 767 Views Public Swar
Top Advertisement
Advertisement

पब्लिक स्वर,महासमुंद। महासमुंद जिले के सरायपाली थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। परसदा नाला के पास एनएच-53 पर घने कोहरे के कारण बाइक और अज्ञात वाहन की टक्कर में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि एक बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया।


मिली जानकारी के अनुसार, हादसे में रायगढ़ निवासी शिक्षक जयराम नागवंशी (32) और जशपुर निवासी ओमप्रकाश नागवंशी (16) की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, जयराम का छोटा भाई लिंगूराज नागवंशी (16) गंभीर रूप से घायल हुआ है, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद रायपुर रेफर किया गया है।


बताया जा रहा है कि तीनों रिश्तेदार एक परिजन के अंतिम संस्कार में शामिल होने रायगढ़ जा रहे थे। सोमवार रात करीब 10 बजे वे जगदलपुर के लोहंडीगुड़ा से रायगढ़ होते हुए घटगांव के लिए निकले थे। मंगलवार सुबह करीब 5 से 6 बजे के बीच सरायपाली के परसदा नाला के पास घने कोहरे के कारण उनकी बाइक (CG 13 AY 6761) सामने से आ रहे एक अज्ञात वाहन से टकरा गई।


टक्कर इतनी जोरदार थी कि जयराम और ओमप्रकाश की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस और एम्बुलेंस मौके पर पहुंची। घायलों को सरायपाली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने लिंगूराज की हालत गंभीर देखते हुए उसे रायपुर रेफर कर दिया।


पुलिस ने दोनों शवों का पोस्टमॉर्टम कर परिजनों को सौंप दिया है। वहीं, अज्ञात वाहन की तलाश शुरू कर दी गई है।

यह हादसा एक बार फिर घने कोहरे में वाहन चलाते समय सावधानी बरतने की चेतावनी देता है।


Advertisement
Advertisement

छत्तीसगढ़ जिला