Politics post authorUser 1 05 February 2025

आम आदमी पार्टी के दो विधायक के खिलाफ FIR दर्ज,जाने क्या है पूरा मामला



post

पब्लिक स्वर/ दिल्ली विधानसभा चुनाव में मतदान के पहले आम आदमी पार्टी के दो विधायक दिनेश मोहनिया और अमानतुल्लाह खान के खिलाफ FIR दर्ज किया गया है वहीं जानकारी है कि आप विधायक दिनेश मोहनिया के खिलाफ महिला ने ‘फ्लाईंग किस’ देने का आरोप लगाते हुए संगम विहार पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज कराई है। तो दूसरी तरफ AAP प्रत्याशी अमानतुल्लाह के खिलाफ चुनाव आचार संहिता उल्लंघन के आरोप में जामिया नगर पुलिस स्टेशन में केस दर्ज किया गया है।


इधर सूत्रों कि माने तो महिला द्वारा विधायक पर प्रचार के दौरान फ्लाइंग किस देने का आरोप लगाया है वही महिला की शिकायत पर संगम विहार पुलिस स्टेशन में 115/79/127 के तहत मामला दर्ज किया है। साथ ही दिल्ली में वोटिंग शुरू होने से पहले ओखला विधानसभा सीट से आम आदमी पार्टी के विधायक और प्रत्याशी अमानतुल्लाह खान के खिलाफ चुनाव आचार संहिता उल्लंघन के आरोप में जामिया नगर पुलिस स्टेशन में केस दर्ज किया गया है।


PUBLICSWARNEWS

You might also like!