View updated successfully विधानसभा के दूसरे दिन अजय चंद्राकर और डहरिया के बीच जमकर हंगामा
Group में जुड़ें
🌎 ब्रेकिंग
🔴 रिपेयरिंग के बाद सड़क पर निकली कार बनी आग का गोला, रोड पर मची अफरा-तफरी 🔴 माओवादियों के ठिकानों पर सुरक्षाबलों का प्रहार, 136 बीजीएल सेल समेत भारी मात्रा में सामग्री जब्त 🔴 मां अंगारमोती के दरबार में सदियों पुरानी परण प्रथा, संतान की चाह में उमड़ी महिलाओं की भीड़ 🔴 जिला अस्पताल की मर्चुरी के फ्रीजर में रखा शव हुआ डीकंपोज, परिजनों ने किया हंगामा 🔴 सुकमा पहुंचे नागपुर के विधायक विकास ठाकरे, बोले- मतदाताओं के अधिकारों की रक्षा के लिए करेंगे जांच 🔴 सिविल लाइन वार्ड में कचरा सेंटर के खिलाफ प्रदर्शन, शिफ्ट करने की उठी मांग 🔴 जेल में मोबाइल और नशे की तस्करी पर लगाम लगाने नई व्यवस्था, बंदियों से लेकर कर्मचारियों तक की होगी तलाशी 🔴 रायपुर कमिश्नरेट में थाना प्रभारियों का तबादला, आदेश जारी 🔴 अभनपुर के ग्राम कोलर में हुआ ग्राम गौरव प्रतिभा सम्मान समारोह, 18 चिकित्सकों और 10 मेधावी विद्यार्थियों का किया गया सम्मान 🔴 छत्तीसगढ़ के 51 शिल्पकारों को राष्ट्रपति का बुलावा, कोंडागांव के 38 कलाकार होंगे शामिल
विधानसभा के दूसरे दिन अजय चंद्राकर और डहरिया के बीच जमकर हंगामा
राजनीति

विधानसभा के दूसरे दिन अजय चंद्राकर और डहरिया के बीच जमकर हंगामा

02 Dec 2022 794 Views Public Swar
Top Advertisement
Advertisement

पब्लिक स्वर,रायपुर। छत्‍तीसगढ़ विधानसभा में आज अजय चंद्राकर, बृजमोहन अग्रवाल, अपने वक्तव्य के दौरान मंत्री शिव डहरिया और कांग्रेस विधायकों की टोका-टाकी पर नाराजगी जता रहे हैं। अजय और बृजमोहन सत्ता पक्ष की ओर लपके। यह देख अन्य विधायकों ने बीच-बचाव कर रोका।


सदन में हंगामे के बाद मंत्री शिव डहरिया ने कहा, भाजपा के लोग आरक्षण के घोर विरोधी हैं। पिछले डेढ़ घंटे से सदन को चलने ही नहीं दिया। मंत्री ने बताया कि विवाद इस बात को लेकर है कि सरकार आरक्षण विधेयक ला रही है। भाजपा अनुसूचित जाति, जनजाति, पिछड़ा वर्ग के लोगों को आरक्षण न मिले यही भाजपा के लोग चाहते हैं। भाजपा प्रजातंत्र पर विश्‍वास ही नहीं करती है। वहीं मंत्री अमरजीत भगत ने सदस्‍यों के बीच धक्‍का-मुक्‍की को शर्मनाक बताया है। मंत्री अमरजीत भगत ने कहा, सभी चाहते हैं कि विधेयक पारित हो। लेकिन उसे कोई रोकने की कोशिश करे तो चर्चा में गरमाहट आ जाती है। सदन में सत्‍ता पक्ष विधेयक को पारित करने और विपक्ष इसे रोकने का प्रयास कर रही है। भारतीय जनता पार्टी ने आपा खो दिया है। लेकिन सत्‍ता पक्ष चाहती है हर परिस्थिति में आरक्षण लागू हो। इसे लेकर सदन में चर्चा जारी है। लेकिन भाजपा का चेहरा इसमें बेनकाब हो रहा है। बीजेपी इसे रोकने का पूरा प्रयास कर रही है। यहां तक कि हाथापाई पर उतारू हो गई है। लेकिन मुझे पूरी उम्‍मीद है कि सरकार इसे पारित करा कर रहेगी।


मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अनुपूरक बजट का प्रस्ताव प्रस्तुत किया। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा विधानसभा में चार हजार तीन सौ सैंतीस करोड़, पचहत्तर लाख तिरानवे हजार आठ सौ बत्तीस रुपये के अनुपूरक बजट का प्रस्ताव प्रस्तुत किया गया। वहीं छत्तीसगढ़ में आरक्षण को लेकर आयोजित विशेष सत्र के दूसरे दिन सरकार की तरफ से जनसंख्या के आधार पर आरक्षण देने का प्रस्ताव दिया गया है। उच्च प्रशासनिक सूत्रों की मानें तो राज्य सरकार ने अनुसूचित जनजाति (एसटी) को 32 प्रतिशत, अनुसूचित जाति (एसटी) को 13 प्रतिशत, अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) को 27 प्रतिशत और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (ईडब्ल्यूएस) के लिए चार प्रतिशत आरक्षण देने का प्रविधान किया है। सरकार के प्रस्ताव के अनुसार प्रदेश में 76 प्रतिशत आरक्षण हो जाएगा। सदन के पटल पर आरक्षण विधेयक रखे जाने से पहले ही भाजपा, जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ और बसपा विधायकों ने एक सुर में विरोध शुरू कर दिया है। संयुक्त विपक्ष ने विधानसभा में संशोधन प्रस्ताव देने की घोषणा की है। इसमें एससी वर्ग को 13 के स्थान पर 16 प्रतिशत और ईडब्ल्यूएस को चार के स्थान पर दस प्रतिशत आरक्षण देने का प्रस्ताव रखा गया है। संयुक्त विपक्ष के संशोधन प्रस्ताव के बाद यह तय हो गया है कि आरक्षण संशोधन विधेयक सर्वसम्मति से पास नहीं होगा। हालांकि सरकार की तरफ से विपक्ष के विधायकों से आग्रह किया गया है कि वह प्रस्ताव को सर्वसम्मति से पास कराएं। राज्य सरकार के प्रवक्ता और मंत्री रविंद्र चौबे ने मीडिया से चर्चा में कहा कि वह विपक्ष के संशोधन प्रस्ताव का स्वागत करते हैं। विपक्ष के संशोधन प्रस्ताव पर चर्चा करेंगे। सरकार चाहती है कि आरक्षण विधेयक सर्वसम्मति से पास हो। इससे सभी वर्गों का फायदा होगा।



पारित होगा आरक्षण संशोधन विधेयक: सीएम बघेल


मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पूरे दम के साथ कहा कि आरक्षण संशोधन विधेयक पारित होगा ही। सदन में उनकी पार्टी का तीन चौथाई बहुमत है। हम चाहेंगे कि इस विधेयक को सर्वसम्मति से पारित किया जाए। अगर भाजपा भी समर्थन करेगी तो अच्छी बात है। विधानसभा में कांग्रेस के 70 विधायक हैं, जबकि भाजपा के 14, जकांछ और बसपा के दो और एक स्वतंत्र विधायक हैं।


सर्वसम्मति बनेगी संशोधन के बाद: चंदेल


नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल ने कहा कि भाजपा विधायक संशोधन लाएंगे। सभी संशोधन होने के बाद ही विधेयक पर सर्वसम्मति बनेगी। पूर्व नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल ने कहा कि सरकार एससी और ईडब्ल्यूएस के साथ धोखा कर रही है। जब सभी को आबादी के आधार पर आरक्षण दिया जा रहा है, तो इन दोनों वर्गों के आरक्षण में कटौती नहीं करनी चाहिए।


विरोध नहीं आरक्षण का,लेकिन एससी का बढ़ाएं: चंद्रा


बसपा विधायक दल के नेता केशव चंद्रा ने कहा कि हम आरक्षण का विरोध नहीं कर रहे हैं, लेकिन एससी वर्ग का आरक्षण बढ़ाना चाहिए। पहले एससी वर्ग को 16 प्रतिशत आरक्षण मिलता था, जिसे भाजपा सरकार ने घटाकर 12 और कांग्रेस सरकार ने 13 प्रतिशत किया है। बसपा एससी के लिए 16 और ईडब्ल्यूएस के लिए 10 प्रतिशत आरक्षण करने को लेकर संशोधन प्रस्ताव दे रही है।


कार्यवाही स्थगित दिवंगत विधायकों को श्रद्धांजलि के बाद


विधानसभा में गुस्र्वार को दिवंगत विधायक मनोज सिंह मंडावी और दीपक पटेल को श्रद्धांजलि देने के बाद सदन की कार्यवाही शुक्रवार तक के लिए स्थगित कर दी गई। मुख्यमंत्री बघेल ने कहा कि मनोज मंडावी छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश की राजनीति में सक्रिय थे। उन्होंने आदिवासियों के हितों के लिए संघर्ष किया। वे विधानसभा उपाध्यक्ष के रूप में चुने गए थे। वे धार्मिक प्रवृत्ति के व्यक्ति थे, उन्होंने भव्य मंदिर भी बनवाया था।


Advertisement
Advertisement

छत्तीसगढ़ जिला