पब्लिक स्वर,अभनपुर/रायपुर। अभनपुर जनपद पंचायत में ग्रामीण यांत्रिकी सेवा (आरईएस) से जुड़े वर्षों से पदस्थ कुछ इंजीनियरों पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। जानकारी के अनुसार, लंबे समय से एक ही स्थान पर जमे इंजीनियर जिनमें मेश्राम, साहू और सोनी के नाम सामने आ रहे हैं पर गंभीर आरोप है कि वे कथित रूप से अपने आधिकारिक दायित्वों से आगे बढ़कर ग्राम पंचायतों के निर्माण कार्यों में ठेकेदारों के साथ मिलीभगत कर प्रभावी भूमिका निभा रहे हैं।
इंजीनियरों के ठेकेदारी प्रथा में अहम भूमिका, कमीशन और भ्रष्टाचार से बर्बाद हो रहा अभनपुर
बताते हैं कि यही इंजीनियर अब आदमी लेकर अपने अधीन ग्राम पंचायत में घूम रहे हैं और कथित ठेकेदारों को काम दिलवा कर खुद ठेकेदारी कर रहे।इनका काला खेल यही नहीं रुक रहा।पंचायतों से कमीशन के साथ साथ इन इंजीनियरों पर आरोप है कि ग्रामीण यांत्रिकी सेवा के एसडीओ के साथ कथित सांठगांठ कर ग्राम पंचायतों में निर्माण कार्यों का मूल्यांकन, भुगतान और गुणवत्ता परीक्षण जैसी प्रक्रियाओं को प्रभावित किया जा रहा है।आरोप यह भी हैं कि गुणवत्ताहीन निर्माण कार्यों को कथित कमीशन के बदले तकनीकी स्वीकृति और मूल्यांकन प्रदान कर करोड़ों रुपये के कार्यों में अनियमितता की जा रही है।
ग्राउंड रिपोर्ट के साथ पूरे खुलासे के लिए बने रहिए पब्लिक स्वर के साथ…

User 1






.jpeg)






