Header Ad


गणेश चतुर्थी के दिन खेत में जन्मा हाथी का शावक, ग्रामीणों ने माना शुभ संकेत



post

पब्लिक स्वर,रायगढ़। रायगढ़ जिले के घरघोड़ा रेंज के केराभार खेत में बीती रात करीब 3 बजे एक हथिनी ने स्वस्थ हाथी शावक को जन्म दिया। शावक का जन्म ऐसे समय हुआ जब गांव में गणेश चतुर्थी की धूम मची हुई है, और इस कारण ग्रामीण इसे शुभ संकेत मान रहे हैं।

हाथिनी ने शावक को जन्म देने के तुरंत बाद जोर से चिंघाड़ मारी, जिससे आसपास के लोग मौके पर एकत्र हो गए। ग्रामीणों ने नन्हे शावक को देखकर खुशी जाहिर की और इसे गणेश के आगमन के रूप में भी माना। इस घटना ने पूरे गांव में उत्साह और उमंग भर दिया है।

वन विभाग की टीम भी सुबह ही मौके पर पहुंच गई। अधिकारियों ने बताया कि मां और शावक दोनों स्वस्थ हैं। उन्होंने ग्रामीणों से अपील की है कि वे भीड़ न लगाएं और हाथी परिवार से सुरक्षित दूरी बनाए रखें, क्योंकि नवजात शावक के कारण हथिनी कभी भी आक्रामक हो सकती है।

घरघोड़ा वन परिक्षेत्र अधिकारी ने बताया कि उनके क्षेत्र में कुल 47 हाथियों का दल विचरण कर रहा था। इनमें से 11 हाथी छाल रेंज चले गए हैं और वर्तमान में 36 हाथियों की मौजूदगी है। नवजात शावक को उसके दल से जोड़ दिया गया है और हाथियों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है।

ग्रामीणों का कहना है कि लंबे समय बाद जंगल में इस तरह की खुशी देखने को मिली है और नन्हे हाथी के जन्म ने पूरे इलाके को उत्साह से भर दिया है।



PUBLICSWARNEWS CGNEWS RAIGADHNEWS HANTHINESHAVAKKODIYAJANMNEWS GRAMINKEKHETMEHANTHINEBACCHEKODIYAJANMNEW GRAMINMANRAHESHUBHSANKETNEWS

You might also like!


RAIPUR WEATHER