Header Ad


अभनपुर post authorUser 1 21 July 2026

पब्लिक स्वर की खबर का असर: सोनेसिली स्कूल मामले में शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने लिया संज्ञान, स्कूल भवन की मरम्मत के दिए निर्देश



post

पब्लिक स्वर,सोनेसिली/अभनपुर/रायपुर। रायपुर जिले के अभनपुर विकासखंड के ग्राम सोनेसिली स्थित शासकीय प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक शाला के जर्जर भवन को लेकर पब्लिक स्वर की खबर का बड़ा असर हुआ है। पब्लिक स्वर की टीम द्वारा स्कूल की बदहाल स्थिति और बच्चों की सुरक्षा से जुड़े गंभीर मुद्दे को प्रमुखता से सामने लाने के बाद शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने स्वयं मामले का संज्ञान लिया है।

बताया जा रहा है कि शिक्षा मंत्री ने संबंधित अधिकारियों को स्कूल भवन की मरम्मत कराने के निर्देश दिए हैं। मंत्री के संज्ञान के बाद अब जर्जर स्कूल भवन की समस्या के समाधान की उम्मीद जगी है और बच्चों को सुरक्षित शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराने की दिशा में प्रशासनिक कार्रवाई की संभावना बढ़ गई है।

गौरतलब है कि पब्लिक स्वर की टीम ने अपनी ग्राउंड रिपोर्ट में सामने लाया था कि सोनेसिली स्थित शासकीय प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक शाला के भवन जर्जर हालत में हैं। बारिश के दौरान भवन की स्थिति और खराब होने से बच्चों की सुरक्षा को लेकर पालकों और ग्रामीणों में चिंता बनी हुई थी। इसी मुद्दे को लेकर ग्रामीणों और पालकों ने स्कूल के मुख्य द्वार पर ताला जड़कर विरोध प्रदर्शन भी किया और नया भवन उपलब्ध कराने की मांग की।

वहीं, जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय से जारी पत्र के अनुसार समग्र शिक्षा मद अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2026-27 में नवीन शाला भवन निर्माण के लिए ग्राम पंचायत सोनेसिली से कार्यस्थल का नक्शा, खसरा एवं प्रस्ताव प्राप्त हुआ है। प्रस्ताव को तकनीकी प्रतिवेदन एवं प्राक्कलन सहित स्वीकृति के लिए आगे भेजे जाने की जानकारी भी सामने आई है।

हालांकि, अब शिक्षा मंत्री के निर्देश के बाद स्कूल भवन की मरम्मत की कार्रवाई की उम्मीद बढ़ गई है। ग्रामीणों का कहना है कि बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए मरम्मत कार्य जल्द शुरू किया जाना चाहिए। साथ ही, नवीन भवन निर्माण के प्रस्ताव को भी जल्द मंजूरी देकर स्थायी समाधान किया जाना चाहिए।

पब्लिक स्वर की खबर के बाद शिक्षा मंत्री द्वारा मामले का संज्ञान लिए जाने को ग्रामीणों ने राहत भरा कदम बताया है। अब देखना होगा कि संबंधित विभाग मंत्री के निर्देशों पर कितनी तेजी से अमल करता है और स्कूली बच्चों को सुरक्षित भवन कब तक उपलब्ध कराया जाता है।



PUBLIC SWAR NEWS, CG NEWS, CG POLICE NEWS, ABHANPUR NEWS, RAIPUR NEWS, JARJAR SCHOOL BHAVAN NEWS, SONESILI SCHOOL NEWS, SONESILI SCHOOL MAMLE ME SHIKCHA MANTRI NE GAJENDRA YADAW NE LIYA SANGYAN NEWS, शिक्षामंत्री NEWS, PUBLIC SWAR KI KHABAR KA ASAR NEWS, KHABAR KA ASAR NEWS,

You might also like!