रिपोर्ट - राजेश रात्रे
पब्लिक स्वर धमतरी - नगर पंचायत भखारा में यादव समाज कुरुद क्षेत्र के द्वारा दो दिवसीय वार्षिक अधिवेशन का आयोजक भखारा में 4 व 5अप्रेल को किया गया।उक्त आयोजन में छत्तिसगढ़ शासन के स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव में शिरकत की।इस दरम्यान मंत्री गजेंद्र यादव का समाजजनों ने गर्मजोशी से स्वागत किया।यादव समाज के द्वारा उन्हें ग़जमाला व खुमरी पहनाकर अभिनन्दन किया।
वहीं अधिवेशन कार्यक्रम में यादव समाज के द्वारा संपूर्ण रीति रिवाज से दो जोड़ों का आदर्श विवाह संपन्न करवाया गया।कार्यक्रम में प्रतिभावान छात्र छात्राओं का उच्चतम अंक प्राप्त करने पर प्रशस्ति पत्र श्रीफल व प्रोत्साहन राशि से सम्मानित किया गया एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम राऊत नाचा झांकी की प्रस्तुति हुई।
वार्षिक अधिवेशन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव व विशिष्ट अतिथि दादू यादव ने शिरकत की मंत्री यादव ने समाजजनों को संबोधित करते हुए समाज में शिक्षा का प्रसार व सामाजिक संगठन की मजबूती की बात कही।उन्होंने कहा कि यादव समाज गौपालन,बकरी पालन व दुग्ध व्यवसाय से जुड़कर कर आत्मनिर्भर बन रहा है।बकरी पालन व दुग्ध व्यवसाय के लिए छत्तीसगढ़ शासन के द्वारा आर्थिक सहायता दी जाती है।इस योजना का युवा लाभ ले।वहीं समाजजनों के मांग पर मंत्री यादव ने यादव समाज सामुदायिक ब्लॉक भवन निर्माण की घोषणा की।
इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि दादू यादव,प्यारेलाल यादव,संतोष यादव,महेश यादव, चेतन यादव,लीलाराम यादव,बीरसिंग यादव,अमरसिंह यादव,थानसिंग यादव,अशोक यादव,तुकाराम यादव, जोहत यादव, डेरहूराम यादव, झगरुराम यादव, संतोष यादव, चेमन यादव,दारुण यादव, और विशाल जनसंख्या में यादव समाजजन उपस्थित रहे।

User 1












