Header Ad


पारिवारिक विवाद के दौरान बेटे ने पिता पर कुल्हाड़ी के पिछले हिस्से से किया हमला, मौके पर हुई मौत



post

पब्लिक स्वर,सुकमा। सुकमा जिले के दोरनापाल थाना क्षेत्र के दुब्बाटोटा गांव में पारिवारिक विवाद ने एक दर्दनाक मोड़ ले लिया। मामूली कहासुनी के दौरान बेटे ने अपने ही पिता पर कुल्हाड़ी के पिछले हिस्से से हमला कर दिया। सिर में गंभीर चोट लगने से पिता की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद गांव में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही दोरनापाल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य जुटाए और प्रत्यक्षदर्शियों सहित अन्य लोगों के बयान दर्ज किए।

प्रारंभिक जांच में आरोपी बेटे की संलिप्तता सामने आने पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार, घटना पारिवारिक विवाद के चलते हुई है। फिलहाल मामले की विस्तृत जांच जारी है और सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए कार्रवाई की जा रही है।



PUBLIC SWAR NEWS, CG NEWS, CG POLICE NEWS, SUKMA NEWS, DORNAPAL THANA NEWS, SUKMA DORNAPAL THANA NEWS, PARIVARIK VIVAD NEWS, BETE NE PITA PAR KIYA KULHADI KE PICHLE HISSE SE HAMLA NEWS, VIVAD KE DAURAN BETE NE PITA PAR KIYA HAMLA NEWS, MAUKE PAR MAUT

You might also like!