देश post authorUser 1 18 August 2025

ऑल इंडिया होम्योपैथी रिसर्च समिट में डॉ. उत्कर्ष त्रिवेदी का सम्मान



post

पब्लिक स्वर/ गोवा में आयोजित ऑल इंडिया होम्योपैथी रिसर्च समिट एक ऐतिहासिक अवसर साबित हुआ, जब होम्योपैथी चिकित्सा पद्धति में उल्लेखनीय योगदान के लिए प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ. उत्कर्ष त्रिवेदी को विशेष सम्मान से नवाज़ा गया। यह सम्मान उन्हें ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज तेज़ गेंदबाज़ ब्रेट ली और सांसद राजेश वर्मा के हाथों प्रदान किया गया।

कार्यक्रम में भारतीय क्रिकेट के “लिटिल मास्टर” सुनील गावस्कर बतौर विशेष अतिथि शामिल हुए। मंच पर सुप्रसिद्ध होम्योपैथिक विशेषज्ञ डॉ. नितीश दूबे की उपस्थिति ने समारोह को और अधिक गरिमामय बना दिया।

आयोजकों ने कहा कि डॉ. उत्कर्ष त्रिवेदी ने शोध और उपचार पद्धति में अपने नवाचार से होम्योपैथी को नई दिशा दी है। उनके कार्यों ने साबित किया है कि यह चिकित्सा पद्धति आधुनिक दौर में स्वास्थ्य के लिए एक सशक्त विकल्प बन रही है।

समिट में वक्ताओं ने इस बात पर जोर दिया कि होम्योपैथी न केवल रोगों से लड़ने में सहायक है बल्कि यह आने वाली पीढ़ियों के लिए सुरक्षित चिकित्सा का आधार भी प्रस्तुत करती है।

इस अवसर पर खेल, चिकित्सा और समाजसेवा जगत के दिग्गजों की मौजूदगी ने यह संदेश दिया कि स्वस्थ और संतुलित जीवन के लिए खेल और चिकित्सा दोनों का महत्व समान रूप से जरूरी है।



PUBLICSWARNEWS CGNEWS DR.UTKARSHTRIVEDEENEWSW GOVAMESAMMANNEWS GOVAMEDR.UTKARSHTRIVEEDEEKOMILASAMMANNEWS

You might also like!


RAIPUR WEATHER