View updated successfully धमतरी में डायल 112 के आरक्षक ने कंट्रोल रूम में लगाई फांसी, नाइट ड्यूटी के दौरान मिला शव
Group में जुड़ें
🌎 ब्रेकिंग
🔴 रिपेयरिंग के बाद सड़क पर निकली कार बनी आग का गोला, रोड पर मची अफरा-तफरी 🔴 माओवादियों के ठिकानों पर सुरक्षाबलों का प्रहार, 136 बीजीएल सेल समेत भारी मात्रा में सामग्री जब्त 🔴 मां अंगारमोती के दरबार में सदियों पुरानी परण प्रथा, संतान की चाह में उमड़ी महिलाओं की भीड़ 🔴 जिला अस्पताल की मर्चुरी के फ्रीजर में रखा शव हुआ डीकंपोज, परिजनों ने किया हंगामा 🔴 सुकमा पहुंचे नागपुर के विधायक विकास ठाकरे, बोले- मतदाताओं के अधिकारों की रक्षा के लिए करेंगे जांच 🔴 सिविल लाइन वार्ड में कचरा सेंटर के खिलाफ प्रदर्शन, शिफ्ट करने की उठी मांग 🔴 जेल में मोबाइल और नशे की तस्करी पर लगाम लगाने नई व्यवस्था, बंदियों से लेकर कर्मचारियों तक की होगी तलाशी 🔴 रायपुर कमिश्नरेट में थाना प्रभारियों का तबादला, आदेश जारी 🔴 अभनपुर के ग्राम कोलर में हुआ ग्राम गौरव प्रतिभा सम्मान समारोह, 18 चिकित्सकों और 10 मेधावी विद्यार्थियों का किया गया सम्मान 🔴 छत्तीसगढ़ के 51 शिल्पकारों को राष्ट्रपति का बुलावा, कोंडागांव के 38 कलाकार होंगे शामिल
धमतरी में डायल 112 के आरक्षक ने कंट्रोल रूम में लगाई फांसी, नाइट ड्यूटी के दौरान मिला शव
राजनीति

धमतरी में डायल 112 के आरक्षक ने कंट्रोल रूम में लगाई फांसी, नाइट ड्यूटी के दौरान मिला शव

07 Oct 2026 1,326 Views Public Swar
Top Advertisement
Advertisement
पब्लिक स्वर,धमतरी। धमतरी जिले से एक आरक्षक के आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। डायल 112 के कंट्रोल रूम में तैनात आरक्षक का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला। मृतक की पहचान ओमप्रकाश सोनवानी के रूप में हुई है, जो डायल 112 में आरक्षक के पद पर पदस्थ था। पूरा मामला रुद्री थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, कुरूद निवासी ओमप्रकाश सोनवानी की बीती रात डायल 112 के कंट्रोल रूम में नाइट ड्यूटी थी। इसी दौरान उसने कंट्रोल रूम में ही फांसी लगा ली। घटना की जानकारी सामने आने के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही रुद्री थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया।

आत्महत्या के कारणों का अब तक पता नहीं

फिलहाल आरक्षक द्वारा यह कदम उठाने के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। जांच में यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि घटना से पहले आरक्षक की किसी से बातचीत हुई थी या नहीं और क्या वह किसी तरह के तनाव में था। पुलिस ने घटनास्थल से आवश्यक साक्ष्य जुटाने की कार्रवाई शुरू कर दी है। इसके अलावा मृतक के परिजनों और सहकर्मियों से भी पूछताछ कर घटना से जुड़ी जानकारी जुटाई जा रही है।

पोस्टमार्टम के बाद स्पष्ट होगी स्थिति

पुलिस की ओर से फिलहाल आत्महत्या के कारणों को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कार्रवाई की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही घटना की वास्तविक परिस्थितियां स्पष्ट हो सकेंगी। घटना के बाद मृत आरक्षक के परिवार में मातम का माहौल है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

Advertisement
Advertisement

छत्तीसगढ़ जिला