Header Ad


धमतरी post authorUser 1 29 August 2026

रक्षाबंधन पर धमतरी पुलिस की अनूठी पहल, साइबर सुरक्षा बंधन से दिया डिजिटल सुरक्षा का संदेश



post

पब्लिक स्वर,धमतरी। रक्षाबंधन के अवसर पर धमतरी पुलिस ने रिश्तों की सुरक्षा के साथ डिजिटल दुनिया को सुरक्षित रखने का संदेश देने के लिए अनूठी पहल की है। छत्तीसगढ़ पुलिस के ‘साइबर जागृति अभियान’ के तहत पुलिस अधीक्षक श्रीमती भावना पांडेय के निर्देश पर ‘साइबर सुरक्षा बंधन’ अभियान चलाया गया।

रक्षाबंधन भाई-बहन के बीच सुरक्षा और विश्वास का पर्व है। इसी भावना को साइबर सुरक्षा से जोड़ते हुए धमतरी पुलिस ने नागरिकों से ‘जागरूकता की राखी’ के साथ सेल्फी लेकर सोशल मीडिया पर साझा करने की अपील की है। पुलिस का उद्देश्य लोगों को साइबर अपराधों के प्रति जागरूक करने के साथ परिवार, दोस्तों और परिचितों को भी ऑनलाइन ठगी से बचने के लिए प्रेरित करना है।

सेल्फी लेकर फैलाएं साइबर सुरक्षा का संदेश

धमतरी पुलिस के मुताबिक नागरिक छत्तीसगढ़ पुलिस के ‘साइबर जागृति अभियान’ से जुड़कर cgpolice-cyberjaagrutiabhiyaan.com पर जा सकते हैं। इसके अलावा सेल्फी फ्रेम में दिए गए QR कोड को स्कैन कर ‘सेल्फी लें’ विकल्प का इस्तेमाल किया जा सकता है। सेल्फी लेकर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा कर साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूकता का संदेश दिया जा सकता है।

OTP और UPI PIN किसी से साझा न करें

पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि किसी भी अनजान व्यक्ति के साथ OTP, बैंकिंग संबंधी जानकारी, UPI PIN, पासवर्ड या अन्य निजी जानकारी साझा न करें। संदिग्ध लिंक पर क्लिक करने से भी बचें। यदि किसी व्यक्ति के साथ ऑनलाइन ठगी हो जाती है तो इसकी सूचना तत्काल साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर दें।

धमतरी पुलिस ने रक्षाबंधन पर नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि रिश्तों की सुरक्षा के साथ अपनी डिजिटल दुनिया की सुरक्षा का भी संकल्प लें। पुलिस का संदेश है— “जागरूक बनें, साइबर सुरक्षित रहें और अपनों को भी सुरक्षित बनाएं।”



PUBLIC SWAR NEWS, CG NEWS, CG POLICE NEWS, DHAMTARI NEWS, RAKSHABANDHAN PAR DHAMTARI POLICE KI ANUTHI PAHAL NEWS, CIBER SHURASHA BANDHAN SE DIYA DIGITAL SHURASHA KA SANDESH NEWS

You might also like!


RAIPUR WEATHER