पब्लिक स्वर,नई दिल्ली/ छत्तीसगढ़ की 3 करोड़ जनता के लिए यह गौरव का पल है। स्वच्छता को अपने संस्कारों में शामिल करने वाली इस पावन माटी को राष्ट्रीय स्तर पर एक बार फिर सम्मान मिला है। स्वच्छ सर्वेक्षण पुरस्कार 2025 के अंतर्गत उप मुख्यमंत्री एवं नगरीय प्रशासन मंत्री अरुण साव को भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के करकमलों से सम्मानित किया गया।
यह सम्मान छत्तीसगढ़ की जनता, जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों और सफाई कर्मियों के अथक प्रयासों का परिणाम है। प्रदेश में स्वच्छता को जनआंदोलन का रूप देने की दिशा में की गई पहल अब राष्ट्रीय स्तर पर मिसाल बन चुकी है।
उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने सम्मान ग्रहण करने के बाद कहा –
"यह सम्मान केवल मेरे लिए नहीं, बल्कि प्रदेश के हर उस व्यक्ति के लिए है, जिसने स्वच्छता को अपनी आदत और जिम्मेदारी बनाया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘स्वच्छ भारत’ संकल्प को छत्तीसगढ़ ने आत्मसात किया है और हम इसे जनभागीदारी से आगे भी और मजबूत करेंगे।”
स्वच्छता की दिशा में छत्तीसगढ़ की उपलब्धियां न सिर्फ राज्य के लिए, बल्कि पूरे देश के लिए प्रेरणादायी बन रही हैं।

User 1















