Header Ad


सीतामणी-उरगा मार्ग को फोरलेन करने की मांग, मंत्री लखनलाल देवांगन ने केंद्रीय मंत्री गडकरी को लिखा पत्र



post

पब्लिक स्वर,कोरबा। जिले में सड़क कनेक्टिविटी और यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने की दिशा में मंत्री लखनलाल देवांगन ने पहल की है। उन्होंने केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन जयराम गडकरी को पत्र लिखकर सीतामणी से उरगा तक करीब 10 किलोमीटर लंबे मार्ग को फोरलेन में विकसित करने और इसे भारतमाला परियोजना के सड़क नेटवर्क से जोड़ने की मांग की है।

मंत्री देवांगन ने अपने पत्र में सरस्वती शिशु मंदिर, सीतामणी से उरगा स्थित भारतमाला परियोजना के सड़क मार्ग तक फोरलेन सड़क निर्माण के लिए स्वीकृति देने का आग्रह किया है। उन्होंने कहा है कि वर्तमान में सीतामणी क्षेत्र से उरगा की ओर भारतमाला परियोजना के मुख्य मार्ग तक सुगम और व्यवस्थित संपर्क मार्ग उपलब्ध नहीं है। इसके चलते स्थानीय नागरिकों, विद्यार्थियों और वाहन चालकों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ता है।

शहर के प्रवेश मार्ग पर बढ़ता यातायात दबाव

पत्र में मंत्री ने बताया कि यह मार्ग कोरबा शहर के प्रवेश क्षेत्र से जुड़ा होने के कारण यहां प्रतिदिन बड़ी संख्या में वाहनों की आवाजाही होती है। वहीं, सरस्वती शिशु मंदिर सहित आसपास के शैक्षणिक संस्थानों और बस्तियों के कारण विद्यार्थियों एवं स्थानीय नागरिकों का भी नियमित आवागमन रहता है।

मौजूदा मार्ग सिंगललेन होने के कारण छोटे वाहनों के साथ-साथ भारी वाहनों का दबाव भी इसी सड़क पर रहता है। ऐसे में सड़क की क्षमता बढ़ाने और यातायात को व्यवस्थित करने की जरूरत बताई गई है।

भारत माला परियोजना से जुड़ने पर मिलेगा सीधा लाभ

मंत्री देवांगन के मुताबिक, सीतामणी से उरगा तक फोरलेन सड़क बनने और इसे भारतमाला परियोजना के प्रमुख मार्ग से जोड़ने से क्षेत्र को बेहतर सड़क कनेक्टिविटी मिलेगी। इससे लोगों को सुरक्षित, सुगम और तेज आवागमन की सुविधा मिलने के साथ ही यातायात का दबाव कम करने में भी मदद मिल सकती है।

उन्होंने पत्र में सड़क परियोजना को क्षेत्र के सामाजिक, शैक्षणिक और आर्थिक विकास से भी जोड़ा है। मंत्री ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से जनहित और क्षेत्र के विकास को ध्यान में रखते हुए करीब 10 किलोमीटर लंबी फोरलेन सड़क निर्माण परियोजना को स्वीकृति प्रदान करने का अनुरोध किया है।



PUBLIC SWAR NEWS, CG NEWS, CG POLICE NEWS, KORBA NEWS, SITAMANI URGA MARG NEWS, SITAMANI URGA MARG KO FOURLANE KARNE KI MANG NEWS, MANTRI LAKHAN LAL DEVANGAN NE KENDRIYA MANTRI GADKARI KO LIKHA PATRA NEWS

You might also like!


RAIPUR WEATHER