View updated successfully दिल्ली पुलिस ने सिसोदिया से की बदसलूकी : आप
Group में जुड़ें
🌎 ब्रेकिंग
🔴 मां अंगारमोती के दरबार में सदियों पुरानी परण प्रथा, संतान की चाह में उमड़ी महिलाओं की भीड़ 🔴 जिला अस्पताल की मर्चुरी के फ्रीजर में रखा शव हुआ डीकंपोज, परिजनों ने किया हंगामा 🔴 सुकमा पहुंचे नागपुर के विधायक विकास ठाकरे, बोले- मतदाताओं के अधिकारों की रक्षा के लिए करेंगे जांच 🔴 सिविल लाइन वार्ड में कचरा सेंटर के खिलाफ प्रदर्शन, शिफ्ट करने की उठी मांग 🔴 जेल में मोबाइल और नशे की तस्करी पर लगाम लगाने नई व्यवस्था, बंदियों से लेकर कर्मचारियों तक की होगी तलाशी 🔴 रायपुर कमिश्नरेट में थाना प्रभारियों का तबादला, आदेश जारी 🔴 अभनपुर के ग्राम कोलर में हुआ ग्राम गौरव प्रतिभा सम्मान समारोह, 18 चिकित्सकों और 10 मेधावी विद्यार्थियों का किया गया सम्मान 🔴 छत्तीसगढ़ के 51 शिल्पकारों को राष्ट्रपति का बुलावा, कोंडागांव के 38 कलाकार होंगे शामिल 🔴 छत्तीसगढ़ में ठेकेदारी का रास्ता बंद? डेढ़ महीने से पंजीयन प्रक्रिया ठप! 🔴 सीमेंट संयंत्र में काम के दौरान कर्मचारी की मौत, जांच में जुटी पुलिस
दिल्ली पुलिस ने सिसोदिया से की बदसलूकी : आप
राजनीति

दिल्ली पुलिस ने सिसोदिया से की बदसलूकी : आप

23 May 2023 567 Views Public Swar
Top Advertisement
Advertisement

पब्लिक स्वर,दिल्ली। दिल्ली पुलिस पर आम आदमी पार्टी ने पूर्व डिप्टी CM मनीष सिसोदिया के साथ बदसलूकी करने का आरोप लगाया है। बताया जा रहा है कि पार्टी ने मंगलवार को अपने ट्विटर अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें राउज एवेन्यू कोर्ट के अंदर पुलिस सिसोदिया को लेकर जाती दिख रही है। वही इसी दौरान मीडियाकर्मी सिसोदिया से केंद्र के अध्यादेश को लेकर सवाल पूछने लगते है। जिसके बाद सिसोदिया इसके जवाब में कहते हैं कि प्रधानमंत्री में अहंकार आ गया है। वही उनके इतना कहते ही पुलिस ने उन्हें आगे बोलने से रोक दिया और गर्दन के पीछे से कॉलर पकड़कर खिचकर ले गई। सूत्रों के अनुसार इस वीडियो के कैप्शन में AAP ने लिखा कि दिल्ली पुलिस और नरेंद्र मोदी को शर्म आनी चाहिए। दिल्ली पुलिस की मनीष सिसोदिया के साथ ऐसा दुर्व्यवहार करने की हिम्मत कैसे हुई? मोदी आपकी तानाशाही पूरा देश देख रहा है। इसके कुछ देर बाद पार्टी का ट्विटर अकाउंट सस्पेंड हो गया। हालांकि बाद में अकाउंट बहाल हो गया।


ठग को बोलने की आजादी : आप


इधर आम आदमी पार्टी ने महाठग सुकेश चंद्रशेखर का वीडियो शेयर करके पुलिस पर सवाल उठाया है। इस वीडियो में पुलिस सुकेश को कोर्ट में पेशी के लिए ले जा रही है। वही इस दौरान सुकेश मीडिया के सामने अरविंद केजरीवाल पर आरोप लगाता है, लेकिन पुलिस उसे बोलने से नहीं रोकती है। वही आप ने कहा कि सबसे बड़े ठग को हिरासत में बयान देने की खुली छूट है। लेकिन इधर सिसोदिया ने हिरासत में बयान दिया तो उनके साथ दुर्व्यवहार किया गया।


हमने नियमों के तहत किया काम : पुलिस


इधर आप की तरफ से आरोप लगाए जाने के बाद दिल्ली पुलिस ने अपने ट्विटर अकाउंट पर लिखा- राउज एवेन्यू कोर्ट में पेशी के समय मनीष सिसोदिया के साथ पुलिस दुर्व्यवहार की बात दुष्प्रचार है। वही वीडियो में पुलिस का जो एक्शन दिखाई दे रहा है, वह सुरक्षा के लिहाज से जरूरी था। कस्टडी में रहते हुए आरोपी का मीडिया से बातचीत करना कानून के खिलाफ है।


मनीष सिसोदिया की कस्टडी बढ़ाई गई 1 जून तक


राउज एवेन्यू कोर्ट ने मंगलवार को शराब नीति घोटाले में ED की तरफ से दायर केस में मनीष सिसोदिया की कस्टडी को 1 जून तक के लिए बढ़ा दिया है। वही 19 मई को शराब नीति मामले में ED और CBI केस में दाखिल चार्जशीटों पर सुनवाई हुई थी। वही राउज एवेन्यू कोर्ट ने दोनों मामलों में फैसले सुरक्षित रख लिए हैं। CBI केस में कोर्ट 27 मई को 4 बजे फैसला सुनाएगी। वहीं ED मामले में राउज एवेन्यू कोर्ट ने फैसला सुनाने के लिए 30 मई की तारीख तय की है।


Advertisement
Advertisement

छत्तीसगढ़ जिला