View updated successfully एक चरण में होगा दिल्ली विधानसभा चुनाव, देखें पूरी रिपोर्ट
Group में जुड़ें
🌎 ब्रेकिंग
🔴 मां अंगारमोती के दरबार में सदियों पुरानी परण प्रथा, संतान की चाह में उमड़ी महिलाओं की भीड़ 🔴 जिला अस्पताल की मर्चुरी के फ्रीजर में रखा शव हुआ डीकंपोज, परिजनों ने किया हंगामा 🔴 सुकमा पहुंचे नागपुर के विधायक विकास ठाकरे, बोले- मतदाताओं के अधिकारों की रक्षा के लिए करेंगे जांच 🔴 सिविल लाइन वार्ड में कचरा सेंटर के खिलाफ प्रदर्शन, शिफ्ट करने की उठी मांग 🔴 जेल में मोबाइल और नशे की तस्करी पर लगाम लगाने नई व्यवस्था, बंदियों से लेकर कर्मचारियों तक की होगी तलाशी 🔴 रायपुर कमिश्नरेट में थाना प्रभारियों का तबादला, आदेश जारी 🔴 अभनपुर के ग्राम कोलर में हुआ ग्राम गौरव प्रतिभा सम्मान समारोह, 18 चिकित्सकों और 10 मेधावी विद्यार्थियों का किया गया सम्मान 🔴 छत्तीसगढ़ के 51 शिल्पकारों को राष्ट्रपति का बुलावा, कोंडागांव के 38 कलाकार होंगे शामिल 🔴 छत्तीसगढ़ में ठेकेदारी का रास्ता बंद? डेढ़ महीने से पंजीयन प्रक्रिया ठप! 🔴 सीमेंट संयंत्र में काम के दौरान कर्मचारी की मौत, जांच में जुटी पुलिस
एक चरण में होगा दिल्ली विधानसभा चुनाव, देखें पूरी रिपोर्ट
राजनीति

एक चरण में होगा दिल्ली विधानसभा चुनाव, देखें पूरी रिपोर्ट

07 Jan 2025 494 Views Public Swar
Top Advertisement
Advertisement

पब्लिक स्वर/ दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि "दिल्ली विधानसभा चुनाव 5 फरवरी को एक चरण में होगा वही चुनाव के नतीजे 8 फरवरी को जारी किए जाएंगे।"


बतादे कि चुनाव आयोग के मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए कहा कि ईवीएम फुलप्रूफ डिवाइस है, ईवीएम में वायरस नहीं आ सकता चुनाव में पारदर्शिता हमारी प्राथमिकता है। इसके साथ ही उन्होंने आगे कहा कि ईवीएम से छेड़छाड़ की बात में दम नहीं है कोर्ट ने माना है कि ईवीएम हैक नहीं हो सकती, पर ईवीएम पर शक जताने का प्रयास किया गया। चुनाव से सात-आठ दिन पहले ईवीएम तैयार हो जाता है एजेंट के सामने ईवीएम सील होती है, मतदान के बाद ईवीएम सील की जाती है। ईवीएम में अवैध वोट की संभावना नहीं है ईवीएम की प्रक्रिया पूरी तरह से पारदर्शी है, वही मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने वोटर लिस्ट में गलत एंट्री के आरोपों पर कहा कि आरोपों को सुनकर दुख होता है। कहा गया कि ये ईवीएम इलेक्शन है वोटर लिस्ट में नाम काटने की शिकायत की गई है, धीमी मतगणना के आरोप लगाए गए हैं चुनाव आयोग पर कई सवाल उठाए गए हैं सवालों का जवाब देना हमारी जिम्मेदारी है।पारदर्शिता हमारी प्राथमिकता है दिल्ली विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान करने के लिए चुनाव आयोग प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहा है, मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कहा कि लोकतंत्र में भागीदारी बढ़ाते रहें युवा लोकतंत्र में भागीदारी बढ़ाते रहें। लोकसभा चुनाव में नया रिकॉर्ड बना है मुझे उम्मीद है कि आने वाले समय में भी लोकतंत्र मजबूत होता रहेगा। ज्ञात हो कि इससे पहले सोमवार को चुनाव आयोग ने फाइनल वोटर लिस्ट जारी की थी दिल्ली में इस बार कुल 1 करोड़ 55 लाख 24 हजार 858 वोटर हैं, चुनाव आयोग के अनुसार दिल्ली के चुनाव में इस बार कुल 1.55 करोड़ से ज्यादा वोटर्स होंगे।इनमें पुरुष मतदाताओं की संख्या 83,49,645 जबकि महिला वोटर्स की संख्या 71,73,952 है वहीं, थर्ड जेंडर की संख्या 1,261 है।


Advertisement
Advertisement

छत्तीसगढ़ जिला