View updated successfully निर्दलीय चुनाव लड़ने का लिया फैसला, सचिव रामदेव जगते ने दिया इस्तीफ़ा कांग्रेस को मिला झटका !
Group में जुड़ें
🌎 ब्रेकिंग
🔴 माओवादियों के ठिकानों पर सुरक्षाबलों का प्रहार, 136 बीजीएल सेल समेत भारी मात्रा में सामग्री जब्त 🔴 मां अंगारमोती के दरबार में सदियों पुरानी परण प्रथा, संतान की चाह में उमड़ी महिलाओं की भीड़ 🔴 जिला अस्पताल की मर्चुरी के फ्रीजर में रखा शव हुआ डीकंपोज, परिजनों ने किया हंगामा 🔴 सुकमा पहुंचे नागपुर के विधायक विकास ठाकरे, बोले- मतदाताओं के अधिकारों की रक्षा के लिए करेंगे जांच 🔴 सिविल लाइन वार्ड में कचरा सेंटर के खिलाफ प्रदर्शन, शिफ्ट करने की उठी मांग 🔴 जेल में मोबाइल और नशे की तस्करी पर लगाम लगाने नई व्यवस्था, बंदियों से लेकर कर्मचारियों तक की होगी तलाशी 🔴 रायपुर कमिश्नरेट में थाना प्रभारियों का तबादला, आदेश जारी 🔴 अभनपुर के ग्राम कोलर में हुआ ग्राम गौरव प्रतिभा सम्मान समारोह, 18 चिकित्सकों और 10 मेधावी विद्यार्थियों का किया गया सम्मान 🔴 छत्तीसगढ़ के 51 शिल्पकारों को राष्ट्रपति का बुलावा, कोंडागांव के 38 कलाकार होंगे शामिल 🔴 छत्तीसगढ़ में ठेकेदारी का रास्ता बंद? डेढ़ महीने से पंजीयन प्रक्रिया ठप!
निर्दलीय चुनाव लड़ने का लिया फैसला, सचिव रामदेव जगते ने दिया इस्तीफ़ा कांग्रेस को मिला झटका !
राजनीति

निर्दलीय चुनाव लड़ने का लिया फैसला, सचिव रामदेव जगते ने दिया इस्तीफ़ा कांग्रेस को मिला झटका !

24 Oct 2023 454 Views Public Swar
Top Advertisement
Advertisement

सूरजपुर : चुनाव से पहले प्रतापपुर विधानसभा में कांग्रेस को बड़ा झटका मिलता दिखा है। जहाँ  कांग्रेस में विरोध थमने का नाम नहीं ले रहा है, वहीं लगातार टिकट बंटवारे को लेकर प्रतापपुर ही नहीं अपितु सरगुजा अंचल के सामरी, रामानुजगंज, प्रेमनगर, बैकुंठपुर व मनेन्द्रगढ़ विधानसभा में असंतुष्ट दावेदारों के बीच इस्तीफा की होड़ मची हुई है।छत्तीसगढ़ कांग्रेस कमेटी के प्रदेश सचिव रामदेव जगते ने कांग्रेस प्राथमिक समेत अपने सभी पदों से इस्तीफा का लेटर प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज को भेज दिया है। बता दें कि रामदेव जागते वर्तमान में जिला पंचायत सदस्य एवं छत्तीसगढ़ कांग्रेस कमेटी के प्रदेश सचिव हैं। युवाओं में इनकी काफी अच्छी पकड़ है। जिसके बलबूते बीते 2018 के विधानसभा चुनाव में भी दावेदारी की थी। जिसमें कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं के द्वारा डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम को समर्थन देकर एक बार चुनाव जीतने की अपील की गई थी।

इसके बाद इस बार पुनः इनके द्वारा आगामी चुनाव में प्रतापपुर विधानसभा से कांग्रेस का बतौर प्रत्याशी हेतु टिकट की दावेदारी दी थी। लेकिन इस बार कांग्रेस के द्वारा सिटिंग विधायक का टिकट तो काट दिया गया, परंतु भाजपा के द्वारा प्रतापपुर से महिला उम्मीदवार की घोषणा करने के उपरांत कांग्रेस ने भी यहां से महिला कार्ड खेलकर जिला पंचायत सूरजपुर अध्यक्ष राजकुमारी मरावी को अपना उम्मीदवार घोषित कर मैदान में उतारा है। इस बार पुन: रामदेव जगते को टिकट नही मिल पाया।



Advertisement
Advertisement

छत्तीसगढ़ जिला