View updated successfully रायपुर में आठवीं की छात्रा की मौत से सनसनी, स्कूल प्रबंधन पर परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप
Group में जुड़ें
🌎 ब्रेकिंग
🔴 रिपेयरिंग के बाद सड़क पर निकली कार बनी आग का गोला, रोड पर मची अफरा-तफरी 🔴 माओवादियों के ठिकानों पर सुरक्षाबलों का प्रहार, 136 बीजीएल सेल समेत भारी मात्रा में सामग्री जब्त 🔴 मां अंगारमोती के दरबार में सदियों पुरानी परण प्रथा, संतान की चाह में उमड़ी महिलाओं की भीड़ 🔴 जिला अस्पताल की मर्चुरी के फ्रीजर में रखा शव हुआ डीकंपोज, परिजनों ने किया हंगामा 🔴 सुकमा पहुंचे नागपुर के विधायक विकास ठाकरे, बोले- मतदाताओं के अधिकारों की रक्षा के लिए करेंगे जांच 🔴 सिविल लाइन वार्ड में कचरा सेंटर के खिलाफ प्रदर्शन, शिफ्ट करने की उठी मांग 🔴 जेल में मोबाइल और नशे की तस्करी पर लगाम लगाने नई व्यवस्था, बंदियों से लेकर कर्मचारियों तक की होगी तलाशी 🔴 रायपुर कमिश्नरेट में थाना प्रभारियों का तबादला, आदेश जारी 🔴 अभनपुर के ग्राम कोलर में हुआ ग्राम गौरव प्रतिभा सम्मान समारोह, 18 चिकित्सकों और 10 मेधावी विद्यार्थियों का किया गया सम्मान 🔴 छत्तीसगढ़ के 51 शिल्पकारों को राष्ट्रपति का बुलावा, कोंडागांव के 38 कलाकार होंगे शामिल
रायपुर में आठवीं की छात्रा की मौत से सनसनी, स्कूल प्रबंधन पर परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप
राजनीति

रायपुर में आठवीं की छात्रा की मौत से सनसनी, स्कूल प्रबंधन पर परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप

13 Oct 2026 653 Views Public Swar
Top Advertisement
Advertisement
पब्लिक स्वर,रायपुर। रायपुर के टिकरापारा थाना क्षेत्र से आठवीं कक्षा की एक छात्रा की आत्महत्या का मामला सामने आया है। छत्तीसगढ़ नगर स्थित अपने घर में छात्रा का शव फंदे पर लटका मिला। घटना के बाद परिवार में शोक का माहौल है। वहीं, परिजनों ने स्कूल प्रबंधन पर गंभीर आरोप लगाते हुए मामले की निष्पक्ष जांच की मांग उठाई है।

मृत छात्रा की पहचान आकांक्षा सेन के रूप में हुई है। वह छत्तीसगढ़ नगर स्थित सरस्वती शिक्षा मंदिर में कक्षा आठवीं में पढ़ती थी। परिजनों का आरोप है कि स्कूल में आकांक्षा को काफी डांट-फटकार लगाई गई थी। उनका कहना है कि इस घटना से छात्रा परेशान थी। हालांकि, स्कूल में हुई कथित घटना और छात्रा की मौत के बीच संबंध की अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

पुलिस ने दर्ज किया मर्ग, जांच जारी

मामले में टिकरापारा थाना पुलिस ने बताया कि आठवीं कक्षा की छात्रा ने फांसी लगाकर आत्महत्या की है। पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है और परिजनों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। पुलिस के मुताबिक, मामले की विधिवत जांच की जा रही है। जांच के दौरान यह पता लगाया जाएगा कि घटना से पहले क्या परिस्थितियां थीं और छात्रा किन परिस्थितियों से गुजर रही थी। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

स्कूल प्रबंधन की भूमिका पर उठे सवाल

छात्रा की मौत के बाद परिजनों द्वारा लगाए गए आरोपों ने स्कूल में विद्यार्थियों के साथ होने वाले व्यवहार और उनकी मानसिक स्थिति को लेकर सवाल खड़े किए हैं। फिलहाल, मामले में पुलिस जांच जारी है। जांच पूरी होने के बाद ही घटना के वास्तविक कारणों और स्कूल प्रबंधन की भूमिका को लेकर स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

Advertisement
Advertisement

छत्तीसगढ़ जिला