पब्लिक स्वर,अभनपुर। अभनपुर शासकीय काव्योपाध्याय हीरालाल महाविद्यालय के वार्षिक उत्सव कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में इंद्र कुमार साहू विधायक अभनपुर विशिष्ट तिथि के रूप में भाजपा मंडल अध्यक्ष अनिल अग्रवाल,नगर पंचायत अध्यक्ष कुंदन बघेल, किशन शर्मा उपाध्यक्ष, खेमराज कोसले जिला पंचायत सदस्य, पूर्व जनपद उपाध्यक्ष प्रवीण बजाज, पूर्व सोसायटी अध्यक्ष प्रदीप शर्मा, पूर्व पार्षद चेतन गुप्ता, सुनील प्रसाद पूर्व जिला मंत्री भाजपा, गौरव शर्मा युवा मोर्चा जिला महामंत्री, भरत बैस मंडल महामंत्री भाजपा अभनपुर, लौटन गिलहरे, गोयल भट्ट, सागर साहू, मुकेश ढिढि सरपंच, राजेंद्र एनेश्वरी जी सरपंच आदि उपस्थित रहे। वही उक्त कार्यक्रम में उपस्थित अथितियों ने अभनपुर शासकीय महाविद्यालय में मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति देखी। वही उक्त कार्यक्रम में युवाओं ने भारत देश के सैनिक जवानों के मार्मिक नाट्य किया इसके साथ ही छात्राओं ने रामायण की संपूर्ण प्रस्तुति दी।
ऐसे नाट्य आयोजन से समाज में अच्छा संदेश प्रचार होता है आप सभी को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएँ।