अभनपुर post authorUser 1 10 November 2025

कांग्रेसियों ने पूर्व CM भूपेश बघेल का अभनपुर में किया स्वागत



post

पब्लिक स्वर, अभनपुर/ छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता भूपेश बघेल अपने दो दिवसीय बीजापुर प्रवास के दौरान आज अभनपुर पहुँचे। उनके आगमन पर महामंत्री ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अभनपुर फातिष साहू के नेतृत्व में सिंग्नल चौराहा अभनपुर में स्वागत किया गया। कार्यकर्ताओं ने पुष्पमाला एवं जनेऊ पहनाकर उन्हें सम्मानित किया। स्वागत कार्यक्रम के दौरान युवा, वरिष्ठ, महिला एवं समाजिक संगठनों के पदाधिकारियों की उपस्थिति ने आयोजन को विशेष बना दिया।


कार्यक्रम में मुख्य रूप से

प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज अभनपुर इकाई के अध्यक्ष पन्ना लाल नवरनंगे, नगर पालिका पार्षद वार्ड क्रमांक 1 डोमेन्द्र साहू,जोन अध्यक्ष कन्हैया शर्मा,पूर्व पार्षद एवं ध्रुव समाज अध्यक्ष (अभनपुर तहसील) सोनजीत ध्रुव, युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष जयवर्धन बघेल, युवा कांग्रेस महासचिव मनीसेन गहिरवारे, दीपक कोशरिया, कमलेश बघेल, झांकी सरपंच लोकेश साहू, नीलेश साहू, कुलदीप साहू, राजेंद्र साहू, प्रिंस भारती, ओमदाश गिलहरे, आकाश नवरनंगे, पंकज साहू, विक्कू देवांगन सहित कांग्रेस के दर्जनों पदाधिकारी और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।


इस दौरान कार्यकर्ताओं ने कहा कि भूपेश बघेल के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ की पहचान “गांव, गौमाताएं, किसान और संस्कृति” से होती है। वहीं स्थानीय कार्यकर्ताओं ने प्रदेश में पुनः जनहितकारी सरकार गठन के लिए एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया। अभनपुर में पूर्व मुख्यमंत्री के स्वागत के दौरान उत्साह और जोश देखने लायक था। कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं सौहार्द्रपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।



PUBLICSWARNEWS CGNEWS ABHANPURNEWS ABHANPURMEPURVCMBAGHELNEWS CONGRESHIYONEKIYAPURVCMKASWAGATNEWS CONGRESHIYONE ABNAPURMEKIYAPURVCMKASWAGATNEWS

You might also like!


RAIPUR WEATHER