अभनपुर post authorUser 1 29 November 2025

अभनपुर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नई जिला अध्यक्ष की नियुक्ति पर मनाया जश्न



post

पब्लिक स्वर,अभनपुर। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के जिला अध्यक्ष (ग्रामीण रायपुर) पप्पू बंजारे की नियुक्ति की खबर से अभनपुर कांग्रेस कमेटी में उत्साह का माहौल देखने को मिला। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के महामंत्री फतीश साहू और इंटक नेता टिकेंद्र सिंह ठाकुर के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने जोरदार तरीके से खुशियां मनाईं।


नियुक्ति की जानकारी मिलते ही फतीश साहू के कार्यालय में कार्यकर्ताओं ने केक काटकर जश्न मनाया। इसके बाद सभी बस स्टैंड पहुंचे, जहां आतिशबाजी कर एक-दूसरे को बधाइयाँ दीं। इस दौरान “कांग्रेस पार्टी जिंदाबाद” के नारों से पूरा क्षेत्र गुंजायमान हो गया।


इस मौके पर फतीश साहू, टिकेंद्र बघेल, पन्ना नवरंगे, भगत सिंह, पंकज साहू, टिकेंद्र सिंह ठाकुर, सुनील मातुरकर, मनीष कुमार, राकेश बघेल, जयवर्धन बघेल, मनीष राव, शेषनारायण हरबंस, नाथूराम साहू, कुलदीप साहू, उदीत साहू सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।



PUBLICSWARNEWS CGNEWS ABHANPURNEWS

You might also like!


RAIPUR WEATHER