राजनीति
भानुप्रतापपुर उपचुनाव में कांग्रेस की 21 हजार मतों से जीत
पब्लिक स्वर,भानुप्रतापपुर। भानुप्रतापपुर विधानसभा उपचुनाव की मतगणना खत्म हो गई है। ईवीएम में कैद प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला हो चुका है। चुनाव में कांग्रेस ने भारी बहुमत से जीत दर्ज की है। वहीं कांग्रेसियों में जश्न का माहौल है। सावित्री मंडावी ने बीजेपी के ब्रम्हानंद नेताम को 21 हजार मतों के अंतर से हराया है।