View updated successfully जनसभा को संबोधित करने के दौरान कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष की बिगड़ी तबीयत,सुरक्षाकर्मी और अन्य कांग्रेस नेताओं ने...देखें पूरी रिपोर्ट
Group में जुड़ें
🌎 ब्रेकिंग
🔴 मां अंगारमोती के दरबार में सदियों पुरानी परण प्रथा, संतान की चाह में उमड़ी महिलाओं की भीड़ 🔴 जिला अस्पताल की मर्चुरी के फ्रीजर में रखा शव हुआ डीकंपोज, परिजनों ने किया हंगामा 🔴 सुकमा पहुंचे नागपुर के विधायक विकास ठाकरे, बोले- मतदाताओं के अधिकारों की रक्षा के लिए करेंगे जांच 🔴 सिविल लाइन वार्ड में कचरा सेंटर के खिलाफ प्रदर्शन, शिफ्ट करने की उठी मांग 🔴 जेल में मोबाइल और नशे की तस्करी पर लगाम लगाने नई व्यवस्था, बंदियों से लेकर कर्मचारियों तक की होगी तलाशी 🔴 रायपुर कमिश्नरेट में थाना प्रभारियों का तबादला, आदेश जारी 🔴 अभनपुर के ग्राम कोलर में हुआ ग्राम गौरव प्रतिभा सम्मान समारोह, 18 चिकित्सकों और 10 मेधावी विद्यार्थियों का किया गया सम्मान 🔴 छत्तीसगढ़ के 51 शिल्पकारों को राष्ट्रपति का बुलावा, कोंडागांव के 38 कलाकार होंगे शामिल 🔴 छत्तीसगढ़ में ठेकेदारी का रास्ता बंद? डेढ़ महीने से पंजीयन प्रक्रिया ठप! 🔴 सीमेंट संयंत्र में काम के दौरान कर्मचारी की मौत, जांच में जुटी पुलिस
जनसभा को संबोधित करने के दौरान कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष की बिगड़ी तबीयत,सुरक्षाकर्मी और अन्य कांग्रेस नेताओं ने...देखें पूरी रिपोर्ट
राजनीति

जनसभा को संबोधित करने के दौरान कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष की बिगड़ी तबीयत,सुरक्षाकर्मी और अन्य कांग्रेस नेताओं ने...देखें पूरी रिपोर्ट

29 Sep 2024 565 Views Public Swar
Top Advertisement
Advertisement

पब्लिक स्वर/ जम्मू-कश्मीर के जसरोटा में एक जनसभा को संबोधित करने के दौरान कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की तबीयत बिगड़ गई, बताया जा रहा है कि भाषण देते समय मल्लिकार्जुन खरगे को चक्कर आए और वे बेहोश होने लगे वही समय रहते उनके सुरक्षाकर्मी और अन्य कांग्रेस नेताओं ने उन्हें संभाल लिया। वही उक्त घटना के बाद कुछ देर के लिए चुनाव प्रचार रोक दिया गया और कुछ समय बाद खरगे फिर भाषण देने पहुंचे तो उन्होंने कहा कि हम राज्य का दर्जा बहाल करने के लिए लड़ेंगे। मैं 83 साल का हूं, मैं इतनी जल्दी मरने वाला नहीं हूं मैं पीएम मोदी को सत्ता से हटाने तक जिंदा रहूंगा। इसके साथ ही खरगे ने कहा कि मोदी जी जम्मू-कश्मीर आकर युवाओं के भविष्य के लिए झूठे आंसू बहा रहे है, असलियत यह है कि पिछले 10 सालों में पूरे देश के युवाओं को अंधकार में धकेल दिया, जिसके लिए खुद मोदी जी जिम्मेदार हैं। वही उन्होंने आगे कहा कि अभी बेरोजगारी के आंकड़े आए हैं 45 वर्षों की सबसे ज्यादा बेरोजगारी मोदी जी की देन है। मोदी-शाह की सोच में रोजगार देना नहीं, सिर्फ भाषण देना, फोटो खिंचवाना और फीता काटना है। इधर खरगे की माने तो जम्मू कश्मीर में सरकारी विभागों में 65% पद खाली हैं। यहां की नौकरियां बाहरी लोगों को दी जा रही है। AIIMS जम्मू में भी जम्मू के लोगों को नौकरियां नहीं मिलीं, ये जानकारी मुझे मिली है। मोदी जी ने जम्मू कश्मीर आकर कितना झूठ बोला, आपने सुना होगा। कांग्रेस को कितनी गालियां दी, कैसी भाषा बोली ये इनकी घबराहट दिखती है क्योंकि उनको हार साफ दिख रही है।


Advertisement
Advertisement

छत्तीसगढ़ जिला