Cg News : सभी जिलों के कलेक्टर और एसपी गुरुवार और शुक्रवार को आएंगे रायपुर,जानिए वजह
पब्लिक स्वर,रायपुर। प्रदेश में चुनाव आयोग ने विधानसभा चुनाव के लिए अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। वही बताया जा रहा है कि सभी कलेक्टरों की ट्रेनिंग के बाद गुरुवार और शुक्रवार को सभी जिलों के कलेक्टर और एसपी को रायपुर बुलाया गया है। जहा चुनाव आयोग के अफसर सर्किट हाउस में बैठक लेंगे जो लगभग दो दिन चलेगी। वही इसमे चुनाव की तैयारियों के संबंध में चर्चा होगी वही इसके साथ ही चुनाव आयोग द्वारा अन्य गाइडलाइंस के बारे में भी बताया जाएगा। ज्ञात हो कि करीब 5 महीने बाद छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव होने जा रहा है। जहा चुनाव कराने में जिला प्रशासन और पुलिस की मुख्य भूमिका रहती है।
वही इधर ऐसे में चुनाव आयोग के अफसर गुरुवार को रायपुर पहुंचेंगे। जहा इस दौरान वे सभी कलेक्टर एसपी के साथ चुनाव की तैयारियों को लेकर बात करेंगे। बतादें कि कलेक्टर एसपी कांफ्रेंस के बाद यह पहला मौका है जब एक साथ सभी जिलों के कलेक्टर और एसपी राजधानी में जुटेंगे। वही एक तरह से इसे चुनाव की तैयारियों का आगाज कहा जाएगा क्योंकि जिला प्रशासन और पुलिस को आगे चुनाव आयोग के दिशा निर्देश के मुताबिक तैयारियों में जुट जाना होगा। वही आपकों यह भी बतादें कि आचार संहिता लागू होने के बाद प्रशासन और पुलिस चुनाव आयोग के निर्देशन में काम करती है इस दौरान कोई भी शिकायत होने पर आयोग को कलेक्टर एसपी को हटाने का अधिकार होता है।