View updated successfully CG POLITICS: आरंग पहुंचे सीएम भूपेश बघेल ने रमन सिंह सहित भाजपा पर लगाए गंभीर आरोप
Group में जुड़ें
🌎 ब्रेकिंग
🔴 जिला अस्पताल की मर्चुरी के फ्रीजर में रखा शव हुआ डीकंपोज, परिजनों ने किया हंगामा 🔴 सुकमा पहुंचे नागपुर के विधायक विकास ठाकरे, बोले- मतदाताओं के अधिकारों की रक्षा के लिए करेंगे जांच 🔴 सिविल लाइन वार्ड में कचरा सेंटर के खिलाफ प्रदर्शन, शिफ्ट करने की उठी मांग 🔴 जेल में मोबाइल और नशे की तस्करी पर लगाम लगाने नई व्यवस्था, बंदियों से लेकर कर्मचारियों तक की होगी तलाशी 🔴 रायपुर कमिश्नरेट में थाना प्रभारियों का तबादला, आदेश जारी 🔴 अभनपुर के ग्राम कोलर में हुआ ग्राम गौरव प्रतिभा सम्मान समारोह, 18 चिकित्सकों और 10 मेधावी विद्यार्थियों का किया गया सम्मान 🔴 छत्तीसगढ़ के 51 शिल्पकारों को राष्ट्रपति का बुलावा, कोंडागांव के 38 कलाकार होंगे शामिल 🔴 छत्तीसगढ़ में ठेकेदारी का रास्ता बंद? डेढ़ महीने से पंजीयन प्रक्रिया ठप! 🔴 सीमेंट संयंत्र में काम के दौरान कर्मचारी की मौत, जांच में जुटी पुलिस 🔴 दीपावली मिलन समारोह के आमंत्रण पत्र को लेकर गरियाबंद भाजपा में नाराजगी,कई वरिष्ठ पदाधिकारी और जनप्रतिनिधि सूची से बाहर
CG POLITICS: आरंग पहुंचे सीएम भूपेश बघेल ने रमन सिंह सहित भाजपा पर लगाए गंभीर आरोप
राजनीति

CG POLITICS: आरंग पहुंचे सीएम भूपेश बघेल ने रमन सिंह सहित भाजपा पर लगाए गंभीर आरोप

04 Jun 2023 1,056 Views Public Swar
Top Advertisement
Advertisement

पब्लिक स्वर,रायपुर। सीएम भूपेश बघेल  आरंग में राजीव भवन के लोकार्पण कार्यक्रम में पहुंचे है। जहा उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा का काम क्या है, राम नाम जपना पराया माल अपना। भाजपा गाय के नाम से वोट मांगती है, राम के नाम से वोट मांगती है। पर न गाय की सेवा करती है और न राम का काम करती है। वही हम महात्मा गांधी के राम राज्य के सपना सुराजी गांव के माध्यम से पूरा कर रहे हैं। बतादें कि सीएम ने कार्यक्रम में लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि हम गौ माता की सेवा कर रहे हैं। तीन साल से गौठान बना रहे हैं पर भाजपा के लोग कभी नहीं गए। वही अब चुनाव सामने आ रहे है तो गाय खोजने के लिए गौठान जा रहे हैं। उन्होंने आगे कहा कि वे गाय खोजने नहीं वोट खोजने के लिए गए थे। पर न तो गाय का आशीर्वाद मिलेगा और न राम का आशीर्वाद मिलेगा। वही उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने कहा था कि सभी व्यक्ति को महसूस होना चाहिए कि कांग्रेस की सरकार उनकी अपनी सरकार है। जहा आज हम दावे से साथ कह सकते हैं कि छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार सबकी सरकार है बस यही वजह है कि देश में आज गुजरात मॉडल की नहीं छत्तीसगढ़ मॉडल की चर्चा होती है।


वही सीएम बघेल ने कहा कि हमारी कोशिश है कि गरीब, किसान हो, मजदूर हो, सभी के लिए योजनाएं बनाई गई है। आज प्रदेश में एक लाख पांच हजार बेरोजगारों को बेरोजगारी भत्ता दिया जा रहा है। वही इस महीने 32 करोड़ रुपए दिए गए हैं पिछले महीने 16 करोड़ रुपए दिए गए थे। वही आज मंदी का कोई असर छत्तीसगढ़ में देखने को नहीं मिल रहा है। इसके साथ ही कार्यक्रम में सीएम बघेल ने चिटफंड कंपनी को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह पर निशाना साधते हुए कहा कि डॉ रमन सिंह चिटफंड का खूब प्रचार किये। इसके साथ ही चिटफंड कंपनी में सब घुम-घुम कर पैसा जमा करवाए और जमा के बाद पैसा लेकर भाग गए। इस संबंध में जांच के लिए गृहमंत्री को चिट्ठी लिखी गई थी पर उसमे आज तक जांच नहीं हुई है। वही उस समय हम लोग आंदोलन किए लेकिन रमन सिंह ने सबका पैसा लुटवा दिया। हमने पैसा वापस कराने का काम किया।


Advertisement
Advertisement

छत्तीसगढ़ जिला