View updated successfully कर्नाटक चुनाव के नतीजों को लेकर सीएम बघेल का बड़ा बयान आया सामने
Group में जुड़ें
🌎 ब्रेकिंग
🔴 माओवादियों के ठिकानों पर सुरक्षाबलों का प्रहार, 136 बीजीएल सेल समेत भारी मात्रा में सामग्री जब्त 🔴 मां अंगारमोती के दरबार में सदियों पुरानी परण प्रथा, संतान की चाह में उमड़ी महिलाओं की भीड़ 🔴 जिला अस्पताल की मर्चुरी के फ्रीजर में रखा शव हुआ डीकंपोज, परिजनों ने किया हंगामा 🔴 सुकमा पहुंचे नागपुर के विधायक विकास ठाकरे, बोले- मतदाताओं के अधिकारों की रक्षा के लिए करेंगे जांच 🔴 सिविल लाइन वार्ड में कचरा सेंटर के खिलाफ प्रदर्शन, शिफ्ट करने की उठी मांग 🔴 जेल में मोबाइल और नशे की तस्करी पर लगाम लगाने नई व्यवस्था, बंदियों से लेकर कर्मचारियों तक की होगी तलाशी 🔴 रायपुर कमिश्नरेट में थाना प्रभारियों का तबादला, आदेश जारी 🔴 अभनपुर के ग्राम कोलर में हुआ ग्राम गौरव प्रतिभा सम्मान समारोह, 18 चिकित्सकों और 10 मेधावी विद्यार्थियों का किया गया सम्मान 🔴 छत्तीसगढ़ के 51 शिल्पकारों को राष्ट्रपति का बुलावा, कोंडागांव के 38 कलाकार होंगे शामिल 🔴 छत्तीसगढ़ में ठेकेदारी का रास्ता बंद? डेढ़ महीने से पंजीयन प्रक्रिया ठप!
कर्नाटक चुनाव के नतीजों को लेकर सीएम बघेल का बड़ा बयान आया सामने
राजनीति

कर्नाटक चुनाव के नतीजों को लेकर सीएम बघेल का बड़ा बयान आया सामने

13 May 2023 711 Views Public Swar
Top Advertisement
Advertisement

पब्लिक स्वर,रायपुर।  छत्‍तीसगढ़ में कांग्रेस पार्टी के समर्थकों और कार्यकर्ताओं में कर्नाटक चुनाव के शुरुआती रुझानों में कांग्रेस को भारी बहुमत मिलने पर जश्‍न का माहौल है। बताया जा रहा है कि कर्नाटक के नतीजों को लेकर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री भूपेश बघेल का बड़ा बयान आया है। जहा उन्‍होंने कहा कि भाजपा ने इस चुनाव में धार्मिक ध्रुवीकरण करने की कोशिश की। वही नतीजों से यह साफ हो गया कि बजरंगबली अब कांग्रेस के साथ है। जो कांग्रेस मुक्‍त की बात करते थे वो अब कर्नाटक से मुक्‍त हो गए हैं। सीएम बघेल ने आगे कहा कि हिमाचल प्रदेश के बाद अब कर्नाटक में मिली जीत से कांग्रेस के कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ा हुआ है।


कर्नाटक की जनता का संदेश कांग्रेस संभालेगी सारा देश : कांग्रेस


विहि इधर कांग्रेस संचार विभाग के अध्‍यक्ष सुशील आनंद शुक्‍ला ने कहा कि कर्नाटक की जनता का संदेश कांग्रेस संभालेगी सारा देश। कर्नाटक में कांग्रेस को प्रचंड बहुमत मिल रहा है। वही कर्नाटक में बजरंग बली ने अपने नाम का दुरुपयोग करने वाली कालनेमियों की पोल खोल कर रख दिया। बजरंग बली के नाम का दुरुपयोग करने वाली भारतीय जनता पार्टी धूल चाटने को मजबूर हो गई है। कर्नाटक से एक बार फिर से लोकतंत्र की जड़ें पुष्पित और पल्लवित हुई है। वही कर्नाटक की जनता ने भाजपा के भ्रष्टाचार और कुशासन के खिलाफ जनता ने जनादेश दिया है।


सूत्रों के अनुसार बतादें कि कांग्रेस पार्टी को देश की जनता एक बार फिर से सिर आंखों पर बैठाने जा रही है। वही इसकी शुरुआत कर्नाटक से हुई है, छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश और राजस्थान में इसकी पुनरावृत्ति होने जा रही है। पूरे देश में एक बार फिर से कांग्रेस की सरकार बनेगी।


Advertisement
Advertisement

छत्तीसगढ़ जिला