View updated successfully सीएम बघेल ने ईडी की कार्रवाई के विरोध में कोर्ट जाने की दी चेतावनी
Group में जुड़ें
🌎 ब्रेकिंग
🔴 जिला अस्पताल की मर्चुरी के फ्रीजर में रखा शव हुआ डीकंपोज, परिजनों ने किया हंगामा 🔴 सुकमा पहुंचे नागपुर के विधायक विकास ठाकरे, बोले- मतदाताओं के अधिकारों की रक्षा के लिए करेंगे जांच 🔴 सिविल लाइन वार्ड में कचरा सेंटर के खिलाफ प्रदर्शन, शिफ्ट करने की उठी मांग 🔴 जेल में मोबाइल और नशे की तस्करी पर लगाम लगाने नई व्यवस्था, बंदियों से लेकर कर्मचारियों तक की होगी तलाशी 🔴 रायपुर कमिश्नरेट में थाना प्रभारियों का तबादला, आदेश जारी 🔴 अभनपुर के ग्राम कोलर में हुआ ग्राम गौरव प्रतिभा सम्मान समारोह, 18 चिकित्सकों और 10 मेधावी विद्यार्थियों का किया गया सम्मान 🔴 छत्तीसगढ़ के 51 शिल्पकारों को राष्ट्रपति का बुलावा, कोंडागांव के 38 कलाकार होंगे शामिल 🔴 छत्तीसगढ़ में ठेकेदारी का रास्ता बंद? डेढ़ महीने से पंजीयन प्रक्रिया ठप! 🔴 सीमेंट संयंत्र में काम के दौरान कर्मचारी की मौत, जांच में जुटी पुलिस 🔴 दीपावली मिलन समारोह के आमंत्रण पत्र को लेकर गरियाबंद भाजपा में नाराजगी,कई वरिष्ठ पदाधिकारी और जनप्रतिनिधि सूची से बाहर
सीएम बघेल ने ईडी की कार्रवाई के विरोध में कोर्ट जाने की दी चेतावनी
राजनीति

सीएम बघेल ने ईडी की कार्रवाई के विरोध में कोर्ट जाने की दी चेतावनी

23 Feb 2023 511 Views Public Swar
Top Advertisement
Advertisement

पब्लिक स्वर,रायपुर। मुख्यमंत्री बघेल ने ईडी की कार्रवाई के विरोध में मीडिया से चर्चा मेें कहा कि ईडी लगातार परेशान कर रही है। लोगों को प्रताड़ित कर रहे हैं। झूठे केस में फंसाने की कोशिश कर रहे हैं। पीड़ित पक्ष द्वारा आवेदन दिया गया है। हमने केंद्र सरकार को भी अवगत कराया है। उसके बाद भी केंद्र सरकार कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। अब हमारे पास न्यायालय में जाने के अलावा कोई रास्ता नहीं है। इस मामले को न्यायालय तक ले जाएंगे। वही मुख्यमंत्री ने पूर्व मुख्यमंत्री डा रमन सिंह और पूर्व मंत्री राजेश मूणत पर भी आरोप लगाया। उन्‍होंने कहा कि दोनों ईडी के प्रवक्ता बनकर घूम रहे हैं। उन्‍होंने पूछा कि राजेश मूणत जब छत्तीसगढ़ आए तो उसके पास क्या था? एक पुराना प्रिंटिंग प्रेस और एक पुरानी मोटरसाइकिल। विधायक बने और 15 साल तक मंत्री रहे, उसके पास इतनी आय कहां से आ गई कि अपने परिवार की शादी में करोड़ों रुपया फूंके रहे हैैं। कहां से इतना पैसा आ गया। उनके यहां छापा क्यों नहीं डालते? मूणत जब आए थे तो कितनी संपत्ति थी यह पूरा रायपुर शहर जानता है। उसके बाद ऐसा कौन सा काम कर लिया कि इतनी आय बढ़ गई।


Advertisement
Advertisement

छत्तीसगढ़ जिला