View updated successfully धान और किसान के बहाने सीएम बघेल ने ट्वीट कर पूछे ये चार सवाल
Group में जुड़ें
🌎 ब्रेकिंग
🔴 रायपुर में डिलीवरी बॉय से लूटपाट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार 🔴 रिपेयरिंग के बाद सड़क पर निकली कार बनी आग का गोला, रोड पर मची अफरा-तफरी 🔴 माओवादियों के ठिकानों पर सुरक्षाबलों का प्रहार, 136 बीजीएल सेल समेत भारी मात्रा में सामग्री जब्त 🔴 मां अंगारमोती के दरबार में सदियों पुरानी परण प्रथा, संतान की चाह में उमड़ी महिलाओं की भीड़ 🔴 जिला अस्पताल की मर्चुरी के फ्रीजर में रखा शव हुआ डीकंपोज, परिजनों ने किया हंगामा 🔴 सुकमा पहुंचे नागपुर के विधायक विकास ठाकरे, बोले- मतदाताओं के अधिकारों की रक्षा के लिए करेंगे जांच 🔴 सिविल लाइन वार्ड में कचरा सेंटर के खिलाफ प्रदर्शन, शिफ्ट करने की उठी मांग 🔴 जेल में मोबाइल और नशे की तस्करी पर लगाम लगाने नई व्यवस्था, बंदियों से लेकर कर्मचारियों तक की होगी तलाशी 🔴 रायपुर कमिश्नरेट में थाना प्रभारियों का तबादला, आदेश जारी 🔴 अभनपुर के ग्राम कोलर में हुआ ग्राम गौरव प्रतिभा सम्मान समारोह, 18 चिकित्सकों और 10 मेधावी विद्यार्थियों का किया गया सम्मान
धान और किसान के बहाने सीएम बघेल ने ट्वीट कर पूछे ये चार सवाल
राजनीति

धान और किसान के बहाने सीएम बघेल ने ट्वीट कर पूछे ये चार सवाल

10 Feb 2023 697 Views Public Swar
Top Advertisement
Advertisement

पब्लिक स्वर,रायपुर। मिली जानकारी के अनुसार प्रदेश में पिछले तीन दिन से धान खरीदी और किसानों के भुगतान को लेकर विवाद चल रहा है। वहीं राज्य सरकार से किसानों के चार सवाल के बहाने पूर्ववर्ती रमन सरकार और भाजपा पर निशाना साधा है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ट्वीट करके कहा कि अन्नदाता कर रहा सवाल, क्या जवाब देंगे जुमलेबाज। इस ट्वीट के साथ मुख्यमंत्री ने किसानों के चार सवाल का एक पोस्टर भी पोस्ट किया है। इसमें पूछा गया है कि भाजपा किसानों के बोनस की विरोधी क्यों है। देश के किसानों के बढ़ते कर्ज को माफ क्यों नहीं किया जाता। रमन सरकार ने किसानों को धान पर 300 रुपये प्रति क्विंटल बोनस प्रति वर्ष और 2100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से धान खरीदी का वादा क्यों पूरा नहीं किया। कांग्रेस द्वारा जब किसानों की पूर्ण कर्जमाफी और धान की खरीदी 2500 रुपये प्रति क्विंटल की दर से खरीदी की घोषणा की गई, तब भाजपा नेताओं ने क्यों कहा कि यह घोषणाएं पूर्ण करना संभव नहीं है। मुख्यमंत्री ने इन चार सवालों का भाजपा से जवाब मांगा है।


Advertisement
Advertisement

छत्तीसगढ़ जिला