Group में जुड़ें
🌎 ब्रेकिंग
🔴 रायपुर में सूदखोरी के बड़े नेटवर्क का जल्द होगा खुलासा! 🔴 गरियाबंद नगर पालिका में ‘अपनों’ के खिलाफ भाजपा पार्षद का बिगुल 🔴 रायपुरवासियों के लिए इस बार गरबा होगा खास! बंपर इनाम और छत्तीसगढ़ी संस्कृति का देखने मिलेगा संगम 🔴 कोपरा के तीन प्रमुख देवी मंदिरों में प्रज्वलित हुईं 435 मनोकामना ज्योतियां, माता के जयकारों से गूंज रहे मंदिर 🔴 जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी ने घोषित किए चुनाव प्रभारी और सहप्रभारी, दुर्ग में नई टीम तैयार 🔴 पेपर लीक के बाद अब रिजल्ट पर घिरा IGKV, छात्रों ने 5 मांगों को लेकर खोला मोर्चा 🔴 रायपुर में आठवीं की छात्रा की मौत से सनसनी, स्कूल प्रबंधन पर परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप 🔴 रायपुर में CM हाउस के गेट पर हंगामा! पुलिस से भिड़ा युवक, हिरासत में लेकर पूछताछ जारी 🔴 डुंडा में सालों से जमे पटवारी पर सवाल, कथित अवैध प्लॉटिंग का खामियाजा भुगत रही जनता 🔴 गार्ड को बंधक बनाकर प्लेस ऑफ सेफ्टी से 6 अपचारी बालक फरार
हाउसिंग बोर्ड की बिल्डिंग में बाल मजदूरी! निर्माण स्थल से 8 नाबालिग बालिकाएं मुक्त
राजनीति

हाउसिंग बोर्ड की बिल्डिंग में बाल मजदूरी! निर्माण स्थल से 8 नाबालिग बालिकाएं मुक्त

06 Sep 2026 248 Views Public Swar
Top Advertisement
Advertisement
पब्लिक स्वर,जगदलपुर। शहर में बाल श्रम के खिलाफ जिला प्रशासन और पुलिस की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। शनिवार देर शाम सिटी ग्राउंड के सामने हाउसिंग बोर्ड की बहुमंजिला इमारत के निर्माण स्थल पर औचक छापेमारी कर 8 नाबालिग बालिकाओं को मजदूरी करते हुए रेस्क्यू किया गया। सभी बालिकाओं को तत्काल काम से मुक्त कराकर सुरक्षित संरक्षण में लिया गया है।

जानकारी के मुताबिक, निर्माण स्थल पर नाबालिगों से मजदूरी कराए जाने की सूचना पुलिस को मिली थी। सूचना के आधार पर जिला पुलिस बल, श्रम विभाग और चाइल्ड लाइन की संयुक्त टास्क फोर्स ने मौके पर पहुंचकर जांच की। टीम के पहुंचते ही निर्माण स्थल पर मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया।

जांच में निर्माण कार्य करती मिलीं 8 नाबालिग बालिकाएं

मौके की जांच के दौरान टीम को 8 नाबालिग बालिकाएं निर्माण कार्य में मजदूरी करती मिलीं। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, सभी बालिकाएं बस्तर जिले की निवासी हैं। टीम ने बिना देरी किए सभी को निर्माण स्थल से हटाया और सुरक्षित अपने संरक्षण में लिया। रेस्क्यू के बाद बालिकाओं को निर्धारित वैधानिक प्रक्रिया के तहत चाइल्ड लाइन के समक्ष प्रस्तुत किया गया है। अब संबंधित विभाग उनकी काउंसलिंग, संरक्षण और पुनर्वास की प्रक्रिया आगे बढ़ाएगा। बालिकाओं की पारिवारिक एवं सामाजिक स्थिति की भी जांच की जाएगी, ताकि उनके पुनर्वास के लिए उचित कदम उठाए जा सकें।

ठेकेदार और निर्माण एजेंसी पर कार्रवाई की तैयारी

अधिकारियों के मुताबिक, नाबालिगों से बाल श्रम कराने की पुष्टि होने पर जिम्मेदार ठेकेदार और संबंधित निर्माण एजेंसी के खिलाफ बाल श्रम निषेध कानून के तहत कार्रवाई की जाएगी। मामले में जांच के आधार पर जिम्मेदारी तय की जाएगी। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि बच्चों को मजदूरी में लगाने के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा। निर्माण स्थलों, दुकानों और अन्य ऐसे स्थानों पर जांच की जाएगी, जहां बाल श्रम कराए जाने की आशंका हो।

Advertisement
Advertisement

छत्तीसगढ़ जिला