Header Ad


अभनपुर post authorUser 1 17 July 2026

अभनपुर के चंडी फैक्ट्री में बाल श्रम का खुलासा, विभागों की संयुक्त कार्रवाई



post

पब्लिक स्वर,अभनपुर/रायपुर। रायपुर जिले के अभनपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत स्थित चंडी गांव में संचालित RYB Frozen Pvt. Ltd. में श्रम विभाग और महिला एवं बाल विकास विभाग की संयुक्त टीम ने छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान एक नाबालिग बालिका से श्रम कराए जाने का मामला सामने आया।

संयुक्त टीम ने फैक्ट्री में कार्यरत श्रमिकों का सत्यापन और दस्तावेजों की जांच की। निरीक्षण के दौरान एक नाबालिग बालिका कार्य करती हुई मिली। प्रारंभिक जांच में बाल श्रम से जुड़े नियमों के उल्लंघन की पुष्टि होने पर श्रम विभाग ने प्रकरण दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

अधिकारियों ने बताया कि बाल एवं किशोर श्रम (प्रतिषेध एवं विनियमन) अधिनियम के तहत नाबालिग बच्चों से श्रम कराना प्रतिबंधित है। मामले में फैक्ट्री प्रबंधन से आवश्यक दस्तावेज तलब किए गए हैं और जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

श्रम विभाग ने कहा कि जिले में बाल श्रम पर रोक लगाने के लिए लगातार संयुक्त निरीक्षण अभियान चलाए जा रहे हैं। किसी भी प्रतिष्ठान में नाबालिगों से काम कराए जाने की शिकायत मिलने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल मामले की जांच जारी है।



PUBLIC SWAR NEWS, CG NEWS, CG POLICE NEWS, RAIPUR NEWS, ABHANPUR NEWS, ABHANPUR RAIPUR NEWS, ABHANPUR CHANDI NEWS, CHANDI STHIT FAICTORY NEWS, BALSHARAM NEWS, FAICTORY ME CHAL RAHA THA BAL SHRAM NEWS

You might also like!