View updated successfully भेंट मुलाकात कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पहुंचे तामासिवनी,ग्रामीणों से सवाल जवाब जारी
Group में जुड़ें
🌎 ब्रेकिंग
🔴 रिपेयरिंग के बाद सड़क पर निकली कार बनी आग का गोला, रोड पर मची अफरा-तफरी 🔴 माओवादियों के ठिकानों पर सुरक्षाबलों का प्रहार, 136 बीजीएल सेल समेत भारी मात्रा में सामग्री जब्त 🔴 मां अंगारमोती के दरबार में सदियों पुरानी परण प्रथा, संतान की चाह में उमड़ी महिलाओं की भीड़ 🔴 जिला अस्पताल की मर्चुरी के फ्रीजर में रखा शव हुआ डीकंपोज, परिजनों ने किया हंगामा 🔴 सुकमा पहुंचे नागपुर के विधायक विकास ठाकरे, बोले- मतदाताओं के अधिकारों की रक्षा के लिए करेंगे जांच 🔴 सिविल लाइन वार्ड में कचरा सेंटर के खिलाफ प्रदर्शन, शिफ्ट करने की उठी मांग 🔴 जेल में मोबाइल और नशे की तस्करी पर लगाम लगाने नई व्यवस्था, बंदियों से लेकर कर्मचारियों तक की होगी तलाशी 🔴 रायपुर कमिश्नरेट में थाना प्रभारियों का तबादला, आदेश जारी 🔴 अभनपुर के ग्राम कोलर में हुआ ग्राम गौरव प्रतिभा सम्मान समारोह, 18 चिकित्सकों और 10 मेधावी विद्यार्थियों का किया गया सम्मान 🔴 छत्तीसगढ़ के 51 शिल्पकारों को राष्ट्रपति का बुलावा, कोंडागांव के 38 कलाकार होंगे शामिल
भेंट मुलाकात कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पहुंचे तामासिवनी,ग्रामीणों से सवाल जवाब जारी
राजनीति

भेंट मुलाकात कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पहुंचे तामासिवनी,ग्रामीणों से सवाल जवाब जारी

11 Feb 2023 1,095 Views Public Swar
Top Advertisement
Advertisement

पब्लिक स्वर,अभनपुर/रायपुर। मिली जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अपने तय कार्यक्रम अनुसार भेंट मुलाकात कार्यक्रम में अभनपुर विकासखंड के ग्राम तामासिवनी पहुंचे। आपको बतादे कि उनका दोपहर 12 बजे कार्यक्रम तमासिवनी पहुंचने का समय था,लेकिन चंपारण में चम्पेश्वर महादेव के दर्शन व विकास कार्यों का भूमिपूजन कर लगभग 2 बजे भेंट मुलाकात कार्यक्रम में पहुंचे। वहीं अभनपुर में मुख्यमंत्री की अगवानी खुद विधायक धनेंद्र साहू ने की।वहीं लोगों का अभिवादन स्वीकार कर भूपेश बघेल ने कार्यक्रम में बताया कि विपरीत परिस्थितियों में सरकार ने किसानों को 3 किश्त पैसा ट्रांसफर किया और मंच से वादा भी किया कि चौथा किश्त 31 मार्च से पहले किसानों के पास पहुंचेगी।

किसानों ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को दिया धन्यवाद

धान से इथेनॉल बनाने भारत सरकार अनुमति दे दे तो बरसात के साथ साथ गर्मी की फसल भी कांग्रेस सरकार खरीदेगी। राशन चाहे वो एपीएल हो या बीपीएल  दिलवाने सबका राशन कार्ड बनवाने सरकार ने पहल की।

परिवार खुश तो सब खुश:मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

इसी बीच भेंट मुलाकात कार्यक्रम के दौरान तामासिवनी व सुंदरकेरा के किसानों ने बताया कि राजीव गांधी किसान न्याय योजना के तहत हार्वेस्टर सहित ट्रैक्टर खरीदने का सामर्थ्य प्राप्त हुआ जिसके लिए मुख्यमंत्री का धन्यवाद दिया।साथ ही कार्यक्रम के दौरान उन्होंने किसानों से मज़ाक का माहौल बनाते हुए राज्य सरकार की योजनाओं से मिले लाभ से घर की बहु बेटी के लिए भी गहने खरीदने अपील करते हुए कहा कि परिवार खुश तो सब खुश।मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ग्रामीणों के साथ आत्मीय संबोधन में कहा कि हमारी सरकार आपके लिए काम करेगी और आप अपने परिवार को खुश रखने का काम करें।


Advertisement
Advertisement

छत्तीसगढ़ जिला