View updated successfully महादेव सट्टा ऐप के मास्टरमाइंड सौरभ चंद्राकर से CBI करेगी पूछताछ, कोर्ट ने 12 नवंबर तक दी कस्टडी
Group में जुड़ें
🌎 ब्रेकिंग
🔴 माओवादियों के ठिकानों पर सुरक्षाबलों का प्रहार, 136 बीजीएल सेल समेत भारी मात्रा में सामग्री जब्त 🔴 मां अंगारमोती के दरबार में सदियों पुरानी परण प्रथा, संतान की चाह में उमड़ी महिलाओं की भीड़ 🔴 जिला अस्पताल की मर्चुरी के फ्रीजर में रखा शव हुआ डीकंपोज, परिजनों ने किया हंगामा 🔴 सुकमा पहुंचे नागपुर के विधायक विकास ठाकरे, बोले- मतदाताओं के अधिकारों की रक्षा के लिए करेंगे जांच 🔴 सिविल लाइन वार्ड में कचरा सेंटर के खिलाफ प्रदर्शन, शिफ्ट करने की उठी मांग 🔴 जेल में मोबाइल और नशे की तस्करी पर लगाम लगाने नई व्यवस्था, बंदियों से लेकर कर्मचारियों तक की होगी तलाशी 🔴 रायपुर कमिश्नरेट में थाना प्रभारियों का तबादला, आदेश जारी 🔴 अभनपुर के ग्राम कोलर में हुआ ग्राम गौरव प्रतिभा सम्मान समारोह, 18 चिकित्सकों और 10 मेधावी विद्यार्थियों का किया गया सम्मान 🔴 छत्तीसगढ़ के 51 शिल्पकारों को राष्ट्रपति का बुलावा, कोंडागांव के 38 कलाकार होंगे शामिल 🔴 छत्तीसगढ़ में ठेकेदारी का रास्ता बंद? डेढ़ महीने से पंजीयन प्रक्रिया ठप!
महादेव सट्टा ऐप के मास्टरमाइंड सौरभ चंद्राकर से CBI करेगी पूछताछ, कोर्ट ने 12 नवंबर तक दी कस्टडी
राजनीति

महादेव सट्टा ऐप के मास्टरमाइंड सौरभ चंद्राकर से CBI करेगी पूछताछ, कोर्ट ने 12 नवंबर तक दी कस्टडी

04 Nov 2026 159 Views Public Swar
Top Advertisement
Advertisement
पब्लिक स्वर,रायपुर। महादेव ऑनलाइन सट्टा ऐप मामले में मुख्य आरोपियों में शामिल सौरभ चंद्राकर को रायपुर की विशेष CBI अदालत से बड़ा झटका लगा है। बुधवार को अदालत ने उसे आठ दिन की कस्टोडियल रिमांड पर CBI को सौंपने का आदेश दिया। अब केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) 12 नवंबर तक उससे पूछताछ कर सकेगी। सुरक्षा कारणों को देखते हुए आरोपी से रायपुर के बजाय दिल्ली में पूछताछ की जाएगी।

जानकारी के अनुसार, बुधवार को सौरभ चंद्राकर को कड़ी सुरक्षा के बीच रायपुर की विशेष CBI अदालत में पेश किया गया। सुनवाई के दौरान CBI ने मामले की गंभीरता और विस्तृत जांच का हवाला देते हुए आरोपी की कस्टोडियल रिमांड मांगी। वहीं, बचाव पक्ष ने भी अदालत में अपनी दलीलें रखीं। दोनों पक्षों को सुनने के बाद अदालत ने CBI की मांग स्वीकार करते हुए आठ दिन की रिमांड मंजूर कर दी।

दिल्ली में होगी पूछताछ, CCTV कैमरों से रहेगी निगरानी

अदालत के आदेश के मुताबिक, सुरक्षा कारणों से सौरभ चंद्राकर को दिल्ली ले जाकर पूछताछ की जाएगी। कोर्ट ने पूछताछ की प्रक्रिया को लेकर विशेष निर्देश भी दिए हैं। आरोपी से पूछताछ सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में होगी। इसके अलावा उसे शाम के समय अपने वकील से मुलाकात करने की अनुमति भी दी गई है।

ED ने भी मांगी कस्टडी

सुनवाई के दौरान प्रवर्तन निदेशालय (ED) की ओर से भी सौरभ चंद्राकर की कस्टडी लेने के लिए आवेदन पेश किया गया। ED महादेव ऑनलाइन सट्टा ऐप से जुड़े कथित मनी लॉन्ड्रिंग मामले की जांच कर रही है। ऐसे में CBI के साथ ED की आगे की कार्रवाई भी अहम मानी जा रही है। हालांकि, ED के आवेदन पर अंतिम निर्णय की जानकारी फिलहाल सामने नहीं आई है।

ओमान से प्रत्यर्पण के बाद रायपुर पहुंचा था आरोपी

गौरतलब है कि सौरभ चंद्राकर को हाल ही में ओमान से प्रत्यर्पित कर भारत लाया गया था। इसके बाद दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने CBI को दो दिन की ट्रांजिट रिमांड दी थी। मंगलवार को जांच एजेंसी उसे दिल्ली से रायपुर लेकर पहुंची थी, जहां बुधवार को विशेष CBI अदालत में पेश किया गया।

6 हजार करोड़ के कथित सट्टा घोटाले की जांच तेज

महादेव ऑनलाइन सट्टा ऐप मामले में करीब 6 हजार करोड़ रुपये के कथित सट्टा घोटाले की जांच चल रही है। सौरभ चंद्राकर और उसके सहयोगियों पर बड़े स्तर पर ऑनलाइन सट्टेबाजी नेटवर्क संचालित करने के आरोप हैं। जांच एजेंसियां इस नेटवर्क से जुड़े आर्थिक लेनदेन, बैंक खातों और अन्य संदिग्ध व्यक्तियों की भूमिका की पड़ताल कर रही हैं। आठ दिन की कस्टोडियल रिमांड मिलने के बाद अब CBI आरोपी से नेटवर्क के संचालन, आर्थिक लेनदेन और कथित सट्टेबाजी कारोबार से जुड़े कई अहम पहलुओं पर पूछताछ करेगी। 12 नवंबर तक चलने वाली इस पूछताछ से मामले में नए खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है।

Advertisement
Advertisement

छत्तीसगढ़ जिला