पब्लिक स्वर,अभनपुर। अभनपुर। राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस (इंटक) छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व सभापति जनपद पंचायत अभनपुर टिकेंद्र सिंह ठाकुर 1 अगस्त को अभनपुर में आयोजित भव्य महाकाल पालकी यात्रा में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने भगवान भोलेनाथ (महाकाल बाबा) के दर्शन कर पूजा-अर्चना की तथा पालकी को अपने कंधों पर उठाकर क्षेत्रवासियों की सुख-समृद्धि, शांति और अभनपुर क्षेत्र के सर्वांगीण विकास की कामना की।
महाकाल पालकी यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। पूरा नगर "हर-हर महादेव" और "जय श्री महाकाल" के जयघोष से भक्तिमय हो उठा। यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला।
इस अवसर पर टिकेंद्र सिंह ठाकुर ने कहा कि भगवान महाकाल का आशीर्वाद सभी प्रदेशवासियों पर बना रहे तथा अभनपुर क्षेत्र निरंतर विकास के पथ पर आगे बढ़े। उन्होंने सभी नागरिकों के सुख, शांति, समृद्धि और बेहतर भविष्य की कामना करते हुए धार्मिक आयोजनों को सामाजिक एकता और भाईचारे का प्रतीक बताया।
महाकाल पालकी यात्रा का नगर के विभिन्न स्थानों पर श्रद्धालुओं द्वारा पुष्पवर्षा और स्वागत किया गया। आयोजन शांतिपूर्ण एवं श्रद्धापूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।

User 1.jpeg)












