ब्लॉक कांग्रेस ने सविधान निर्माताओं को किया नमन
रिपोर्ट - राजेश रात्रे
पब्लिक स्वर धमतरी - 26 नवंबर सविधान दिवस के 73 वीं वर्षगांठ के अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी भखारा ने डॉ भीमराव अम्बेडकर सहित संविधान निर्माताओं को नमन कर उनके योगदान को याद किया ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मुकेश कोसरे ने बताया कि आजादी के बाद इस देश को आगे ले जाने के लिए संविधान की जरूरत थी क्योंकि बिना संविधान के कोई भी राष्ट्र की कल्पना नहीं हो सकती संविधान निर्माताओं ने 2 वर्ष से अधिक समय तक अथक परिश्रम कर भारत के सविधान को बनाया 26 नवंबर 1949 को पूर्ण हुआ और तब से यह देश प्रगति के पथ पर निरंतर अग्रसर है। इस वर्षगांठ के अवसर एम एस हर देल कमल नारायण साहू, पूर्व पार्षद सोमनाथ साहू, प्रवीण कोसरेे, रामचंद्र साहू, रूपचंद साहू, महेंद्र यादव, जीवराज देवांगन, अनिल निर्मलकर, लोकेंद्र साहू, मनोज साहू, हेमलाल चावरे, सुनील घृतलहरे, गुलशन कोरे सहित कांग्रेस कार्यकर्तागण उपस्थित थे।