View updated successfully Raipur Water News : पानी की समस्याओं को लेकर मटकी लेकर निगम दफ्तर पहुंची भाजपा की महिला पार्षद,गेेट पर दिया धरना
Group में जुड़ें
🌎 ब्रेकिंग
🔴 माओवादियों के ठिकानों पर सुरक्षाबलों का प्रहार, 136 बीजीएल सेल समेत भारी मात्रा में सामग्री जब्त 🔴 मां अंगारमोती के दरबार में सदियों पुरानी परण प्रथा, संतान की चाह में उमड़ी महिलाओं की भीड़ 🔴 जिला अस्पताल की मर्चुरी के फ्रीजर में रखा शव हुआ डीकंपोज, परिजनों ने किया हंगामा 🔴 सुकमा पहुंचे नागपुर के विधायक विकास ठाकरे, बोले- मतदाताओं के अधिकारों की रक्षा के लिए करेंगे जांच 🔴 सिविल लाइन वार्ड में कचरा सेंटर के खिलाफ प्रदर्शन, शिफ्ट करने की उठी मांग 🔴 जेल में मोबाइल और नशे की तस्करी पर लगाम लगाने नई व्यवस्था, बंदियों से लेकर कर्मचारियों तक की होगी तलाशी 🔴 रायपुर कमिश्नरेट में थाना प्रभारियों का तबादला, आदेश जारी 🔴 अभनपुर के ग्राम कोलर में हुआ ग्राम गौरव प्रतिभा सम्मान समारोह, 18 चिकित्सकों और 10 मेधावी विद्यार्थियों का किया गया सम्मान 🔴 छत्तीसगढ़ के 51 शिल्पकारों को राष्ट्रपति का बुलावा, कोंडागांव के 38 कलाकार होंगे शामिल 🔴 छत्तीसगढ़ में ठेकेदारी का रास्ता बंद? डेढ़ महीने से पंजीयन प्रक्रिया ठप!
Raipur Water News : पानी की समस्याओं को लेकर मटकी लेकर निगम दफ्तर पहुंची भाजपा की महिला पार्षद,गेेट पर दिया धरना
राजनीति

Raipur Water News : पानी की समस्याओं को लेकर मटकी लेकर निगम दफ्तर पहुंची भाजपा की महिला पार्षद,गेेट पर दिया धरना

06 Jun 2023 560 Views Public Swar
Top Advertisement
Advertisement

पब्लिक स्वर,रायपुर। रायपुर नगर निगम मुख्यालय के बाहर सोमवार को जमकर हंगामा देखने को मिला। जहा भारतीय जनता पार्टी के तमाम पार्षदों ने नेता प्रतिपक्ष मीनल चौबे के नेतृत्व में निगम मुख्यालय पहुंचे और महापौर एजाज ढेबर, निगम कमिश्नर मयंत चर्तुवेदी के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। बतादें कि मुद्दा शहर के बहुत से इलाकों में पानी की समस्या, सफाई, सड़कों के मेंटेनेंस से जुड़ा हुआ था। वही भाजपा पार्षदों ने कहा लगातार इन मामलों में नगर निगम की लापरवाही की वजह से जनता परेशान हो रही है। जिसके कारण इस बात का विरोध करने हम पहुंचे हैं। वही बताया गया कि भाजपा पार्षदों से निगम के अफसरों ने मिलने से मना कर दिया इसके बाद विवाद और बढ़ गया। जिसके बाद मटकियां और पानी के दूसरे स्टील के बर्तन लेकर महिला भाजपा पार्षद निगम मुख्यालय में आईं जिसके बाद कुछ मटकियों को यहीं तोड़कर और बर्तन पीटकर महिलाओं ने विरोध जताया। इधर नेता प्रतिपक्ष मीनल चौबे ने यह ऐलान किया की यहीं बैठ कर धरना देंगे। मिनल चौबे का कहना है कि जब तक निगम के अधिकारी हमसे आकर मुलाकात नहीं करते हम यहां से हटने वाले नहीं है। वही उन्होंने आगे कहा कि आयुक्त को यहां आकर लोगों की समस्याएं सुननी चाहिए मगर उन्हें फुर्सत नहीं, हम भी यहां से हटने वाले नहीं हैं। सूत्रों के अनुसार बतादें कि भाजपा पार्षदों ने दोपहर का खाना भी निगम मुख्यालय गेट के बाहर बैठकर ही खाया। फिर धरना प्रदर्शन और नारेबाजी में जुट गए। भाजपा का कहना है कि गर्मी के दिनों में शहर की जनता को पानी की समस्या से जूझना पड़ रहा है। जिसमें डीडी नगर, समता कॉलोनी जैसे कई हिस्से हैं जहां नलों से आने वाली पतली धार के कारण टैंकरों से पानी की सप्लाई की नौबत है। वही पार्षद मृत्युंजय दुबे ने कहा कि डंगनिया, सुन्दर नगर, लाखेनगर, अश्विनी नगर, हनुमान नगर, पुरानी बस्ती, चन्द्रशेखर नगर, चंगोराभाठा, ब्राम्हण पारा, समता कॉलोनी, चौबे कॉलोनी, रामनगर, गुढिय़ारी, खम्हारडीह, शंकर नगर क्षेत्र के हजारों घरों में ठीक से पानी नहीं मिल रहा है। वही बताया गया कि पिछले 15 दिनों से डंगनिया क्षेत्र से अमृत मिशन की पाइप लाइनों से शाम का पानी दिया जा रहा है। इसके साथ ही कई जगहों में तो 5 से 10 मिनट में ही नल बन्द हो रहा है। इसी तरह चंगोराभाठा, अमलीडीह, फाफाडीह, लाभांडी क्षेत्र में नियमित रूप से सुबह शाम टैंकरों के माध्यम से आम जनता पानी भरने को मजबूर है। बतादें कि भाजपा का कहना है कि गर्मी के दिनों में शहर की जनता को पानी की समस्या से जूझना पड़ रहा है।


Advertisement
Advertisement

छत्तीसगढ़ जिला